Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Chhattisgarh

*प्रदेश के मुख्यमंत्री युवाओं से कर रही है छलावा, पांच हजार कार्यकर्ताओं को काम पर लगाने का किया इंतजाम, भाजपा “प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय” ने प्रदेश सरकार पर कसा तंज कहा मीटर रीडिंग का काम कांग्रेसियों के हवाले करना “सत्ता का दुरुपयोग”………….………*

Published

on

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राज्य में मीटर रीडिंग और बिल बांटने का काम राजीव मितान क्लब के सदस्यों को प्राथमिकता से देने के आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि बिजली कंपनी द्वारा सरकार के कहने पर यह काम कांग्रेसियों के हवाले किया जाना सत्ता का खुला दुरुपयोग है। यह सोची समझी राजनीतिक साजिश है। जिसके तहत कांग्रेस अपने युवा कार्यकर्ताओं को हर माह पूरे प्रदेश में जनसंपर्क करना चाहती है। यह सरकारी धन पर कांग्रेस के चुनावी अभियान की तैयारी है। बिजली कंपनी को फौरन यह आदेश वापस लेने के साथ ही यह स्पष्ट करना चाहिए कि सरकार की ओर से किसने इसका निर्देश दिया था। सरकार की तरफ से ऐसा निर्देश देने वाले पर कार्रवाई होनी चाहिए। बिजली कंपनी राज्य की जनता की धरोहर है, यह कोई कांग्रेस का कारखाना नहीं है कि कांग्रेसियों को काम पर लगा दिया जाय। छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी क्लब विशेष को इस तरह सरकारी काम देने का फरमान जारी हुआ है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य की युवा पीढी के साथ धोखेबाजी की है। चुनावी घोषणापत्र में रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया। पौने चार साल में न युवाओं को रोजगार मिला और न ही बेरोजगारी भत्ता मिला। जब भाजपा ने इस पर युवा पीढ़ी के हक में आवाज बुलंद की तो कांग्रेस अपने वादे से ही मुकर गई। दिखावे के लिए राजीव मितान क्लब के नाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समूह खड़े कर दिए। सरकार इन कांग्रेसियों को ही उपकृत कर रही है जो छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के साथ छल कपट और भेदभाव है। क्या बेरोजगारी दूर करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बनना जरूरी है?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने युवाओं को गोबर बटोरने के अलावा कोई काम नहीं दिया। बेरोजगारी का आलम यह है कि सौ से भी कम भृत्य पद की भर्ती के लिए राज्य लोकसेवा आयोग के पास करीब ढाई लाख अर्जियां पहुंच गईं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झूठे दावे करते हैं कि तीन साल में पांच लाख युवाओं को नौकरी दे दी। वे अब यह जरूर कह सकते हैं कि कांग्रेस के पांच हजार कार्यकर्ताओं को उन्होंने काम पर लगाने का इंतजाम कर दिया है।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*