Jashpur
*जिले को दो अतिरिक्त एंबुलेंस की सुविधा मिली,भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना,रेफर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में किया जाएगा उपयोग…..*
Published
1 year agoon

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिले को दो अतिरिक्त एंबुलेंस की सुविधा मिली है। सीएम कैम्प बगिया में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर,मरीजों की सेवा के लिए रवाना किया। सुनिल गुप्ता ने बताया कि जशपुर के लाल विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद,स्वास्थ्य सेवा में सुधार और सुदृढ़ करने का काम प्राथमिकता से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री का पदभार सम्हालने के बाद,सबसे पहले,प्रदेश की एंबुलेंस सेवा को सुधारने का कड़ा निर्देश अधिकारियों को दिया था। कैबिनेट की पहली ही बैठक में उन्होनें प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में जेनरिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा था। इसी कड़ी में जशपुर जिले को दो अतिरिक्त संजीवनी एंबुलेंस उपलब्ध कराया है। उन्होनें बताया कि जशपुर जिला रेल सुविधा विहिन है। यहां आवागमन पूरी तरह से सड़क मार्ग पर निर्भर है। ऐसे में जब गंभीर बीमारी से जुझ रहे मरीजों को रेफर होने पर बड़े अस्पताल में जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विभाग ने इस समय जिले में 108 की 14 संजीवनी वाहन सहित अन्य कुल मिलाकर 34 एंबुलेंस जिलेवासियों को उपलब्ध कराया है। लेकिन,बीते कुछ समय से एंबुलेंस सेवा के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों की इस जरूरत को महसूस करते हुए,दो एंबुलेंस उपलब्ध कराया है। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरूषोत्तम सिंह,कुनकुरी मंडल के अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा,महादेवडांड़ के मंडल अध्यक्ष लखू राम,अरविंद गुप्ता,रवि यादव,देवदत्त सिंह और सीएमएचओ डा इंद्रवार,108 संजीवनी के डीएम जितेंद्र कश्यप सहित स्वास्थय विभाग के आला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
*जिले में स्वास्थ्य सेवा विस्तार का हो रहा है काम -*
उल्लेखनिय है,विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा के विस्तार और सुदृढ़ करने के लिए तेजी से काम हो रहा है। साय सरकार की पहली बजट में जिले को कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाली सर्वसुविधायुक्त अस्पताल,4 उप स्वास्थ्य केन्द्रों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में विस्तार करने के साथ ही जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसीत करने की घोषणा की गई है।

You may like
ad

a


*सेवानिवृत के दिन ही टीचर को दी गई पेंशन अदायगी का आदेश और विदाई*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रेचुवां घाट का ब्लैक स्पॉट दूर करने हेतु 50.00 लाख की राशि की मिली स्वीकृति*

*big breaking jashpur:- बगैर वीजा, पासपोर्ट के शहर में घूम रहा नाइजीरिया मूल का व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस को नहीं दे सका पहचान संबंधी कोई दस्तावेज, आखिर क्या उद्देश्य था और कौन था उसके साथ, जानने के लिए पढ़ें…*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
