Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Chhattisgarh

*मुख्यमंत्री की पहल से मृतक नरसिंह के परिजनों को मिली राहत,कलेक्टर डा रवि मित्तल ने आंध्रप्रदेश में उपलब्ध कराया शव वाहन,परिजनों ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर का जताया आभार*

Published

on

IMG 20231221 WA0281

 

जशपुरनगर। रोजगार की तलाश में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम गए,जशपुर निवासी प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। मृतक के शव को गृहग्राम तक लाने के लिए,मृतक के परिजनों द्वारा सहायता मांगे जाने पर,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर,प्रशासन ने पहल की। जानकारी के अनुसार,जिले के फरसाबहार ब्लाक के पुरईनबंध निवासी मृतक नरसिंह पैंकरा,अपने दो साथियों के साथ रोजगार की तलाश में विशाखापट्टनम गया था। मृतक के साथियों ने बताया कि नरसिंह पैंकरा का शव दो दिन पहले,विशाखापट्टनम के अंगोल मे रेल पटरी के बीच में,रेल्वे पुलिस ने बरामद किया था। मृतक का शव बरामद होने के बाद,उसके साथियों के सामने शव को विशाखापट्टनम से पुरईनबंध लाने की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में,मृतक के परिजनो ने सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री साय ने पहल करते हुए,मृतक के शव को अंगोल से पुरईनबंध लाने के लिए वाहन की तत्काल व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था। अंगोल में शव वाहन की व्यवस्था होने पर,मृतक का शव गुरूवार को गृहग्राम पुरईनबंध पहुंचा। यहां मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। संवेदनशीलता दिखाते हुए,सहायता के लिए मृतक के स्वजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर रवि मित्तल का आभार जताया है।

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh3 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement