*झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज, शासकीय स्तर पर नहीं होंगे सांस्कृतिक/मनोरंजक कार्यक्रम…*

जशपुरनगर- भारत रत्न लता मंगेशकर का आज 06 फरवरी को मुंबई में निधन हो गया है। उनके निधन पर भारत सरकार द्वारा दो दिवस (दिनांक 06 फरवरी 2022 से दिनांक 07 फरवरी 2022 तक) का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है कि राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वंहा पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजक या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया जाएगा।

-->