Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Chhattisgarh

*जनता का मन, मतदान के प्रति उत्साह एवं वादाखिलाफी व प्रदेश सरकार के खिलाफ बढ़ता जनता का आक्रोश बता रहा कि निकाय में कमल खिल चुका हैं-विष्णुदेव साय। लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने वाली जनता का किया आभार….*

Published

on

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 15 निकाय क्षेत्र की जनता का आभार माना हैं। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी देने के लिए जनता को साधुवाद दिया उन्हें बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता के अधिकारों का लगातार हनन हुआ हैं, प्रत्यक्ष प्रणाली की जगह अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करा कर जनता के एक वोट का अधिकार छीन लिया गया, विकास की गति को पीछे ढकेला गया अर्थात ईवीएम से बैलेट पेपर की ओर ले जाया गया परंतु छत्तीसगढ़ की जनता महान हैं और अपना लोकतांत्रिक महत्व व ताकत समझती हैं इसी लिए बढ़ चढ़ के अपने कर्तव्य का निर्वहन जनता ने किया हैं ऐसी महान जनता को भारतीय जनता पार्टी साधुवाद देती हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 15 निकायों में से अधिकतम निकाय क्षेत्र में भाजपा के बहुमत का दावा करते हुए कहा कि जनता का मन और मतदान को लेकर उत्साह एवं लगातार प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी व प्रदेश सरकार के खिलाफ बढ़ता जनता का आक्रोश बता रहा कि निकाय में कमल खिल चुका हैं। जनता ने वादा खिलाफी और छलने ठगने व झूठ बोल कर राज करने वाली कांग्रेस की नीति के खिलाफ मतदान किया हैं। जनता समझ चुकी हैं भूपेश हैं तो धोखा हैं और भाजपा हैं तो भरोसा हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस सत्ता प्रप्ति की नियत से प्रत्यक्ष प्रणाली को बदल कर अप्रत्यक्ष किया गया, बैलेट पेपर युग में वापस ढकेला गया उसे भाजपा सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सत्ता के दुरुपयोग धन बल और बाहू बल के सहारे डरी हुई कांग्रेस खरीद फरोख्त का प्रयास करेगी परंतु याद रहे जनता के जनादेश का अपमान भाजपा बर्दास्त नहीं करेगी।उन्होंने चेताया कि बीते 10 नगर निगम चुनाव में जो हथकंडा अपनाया था यदि उसकी पुनरावृत्ति हुई तो जनता कांग्रेस का हाथ साफ कर देगी।

Up Next

*watch video:- दिव्यांग छात्राओं के साथ अनाचार मामले में कार्यवाही पर फिर उठे सवाल, राज्य सरकार ने नहीं सुनी मांग तो प्रधानमंत्री के नाम परिजनों ने लिखा पत्र, चौंकाने वाले तथ्य रखे सामने व प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, परिजनों ने प्रधानमंत्री से की मांग, राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी से जांच कराकर अनाचार पीड़ित दिव्यांग छात्राओं को दिलाया जाए…..जिला प्रशासन ने ज्ञापन लेने से किया इंकार..*

Don't Miss

*ब्रेकिंग:- धर्मान्तरण करने आये थे पास्टर, पहुंच गए जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता, तीन दिन से धर्मांतरण के लिए किया जा रहा था आयोजन, चंगाई सभा को लेकर मचा बवाल, मंच ने लगाया आरोप कि चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण किये जाने रची गई थी साजिश, मौके पर पहुंची पुलिस, अधिकारी भी………*

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh4 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement