Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Election

*महिलाओं के नारों से गूंज उठा अंचल, दोकड़ा में हुआ ऐतिहासिक महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम, शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता और कहा कि….*

Published

on

InShot 20240506 081816916

दोकड़ा। यहां रविवार की शाम महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं जुटी थीं। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता शामिल हुए। सबसे पहले महिलाओं ने रैली निकाल कर भाजपा के पक्ष में जमकर नारेबाजी करते हुए माहौल बना दिया था। महिलाएं लोगों के बीच जाकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहीं थीं।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण भाजपा की पहली प्राथमिकता है। यहीं कारण है कि भाजपा महतारी वंदन के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। ताकि उन्हें अपनी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर ना होना पड़े। उन्होंने सबसे पहले केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश के विष्णुदेव सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताया। साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और विफलताओं को बताकर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उनके अलावा मंडल सह प्रभारी मीना चौहान ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार विकास चाहने वाली सरकार है। केंद्र हो या प्रदेश सरकार, यहां बेटियां सुरक्षित हैं और उनके लिए कई योजनाएं भाजपा सरकार चला रही है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ हम माताओं बहनों को मिल रहा है। उन्होंने भी लोगों से अपील की कि इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताकर फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
*कार्यक्रम में ये रहे शामिल*
कार्यक्रम में सुमित्रा पैंकरा,मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद,महामंत्री विपिन यादव ,रवि यादव ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम यादव,हीरामती पैंकरा,जयंती सिंह,बसंत वर्मा,गणेश गुप्ता,अनूप कश्यप,रामबिलास राम,अटल साय, देवदत सिंह,
हनुमान पारिक, पार्थो सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisement

RO- 12884/2

RO-12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh2 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement