Chhattisgarh
*दिलीप सिंह जूदेव के नाम पर पुरस्कार शुरू करने पर विचार करेगी राज्य सरकार,प्रियम्वदा सिंह जूदेव की पहल पर,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आश्वासन*
Published
1 year agoon

जशपुरनगर । पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और जशपुर राज परिवार के सदस्य कुमार दिलीप सिंह जूदेव के नाम पर राज्य स्तरीय पुरस्कार शुरू करने पर राज्य सरकार गंभीरता पूर्वक विचार करेगी। 8 मार्च को दिवंगत जूदेव की जयंती के अवसर पर,बड़ी बहू नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष प्रियवंदा सिंह जूदेव के साथ चर्चा करते हुए यह आश्वासन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया। दरअसल,प्रिया सिंह जूदेव,मुख्यमंत्री साय रायपुर स्थित सीएम निवास में सौजन्य मुलाकात करने पहुंची थी। यहां मुख्यमंत्री साय ने दिलीप सिंह जूदेव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर,श्रद्वाजंलि अर्पित किया। इस दौरान उनके साथ प्रिया सिंह जूदेव,राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,भाजपा के जशपुर जिले के महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा भी उपस्थित थे। श्रीमती जूदेव ने मुख्यमंत्री साय को उनके ससुर दिलीप सिंह जूदेव के नाम पर पुरस्कार शुरू करने का सुझाव दिया। उन्होनें कहा कि दिलीप सिंह जूदेव ने पूरा जीवन विशेष संरक्षित पहाड़ी कोरवा सहित जनजातिय समाज के संरक्षण और विकास के लिए समर्पित किया था। मुख्यमंत्री ने उनके सुझाव की सराहना करते हुए,सरकार के स्तर पर विचार कर,निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने,दिलीप सिंह जूदेव के साथ व्यतीत किये गए पलों की स्मृति साझा करते हुए बताया कि उन्हें राजनीति में लाने का श्रेय कुमार दिलीप सिंह जूदेव को ही है। जूदेव ने उन्हें पहले उन्हें तपकरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़वा कर,अविभाजित मध्यप्रदेश के विधानसभा में भेजा। इसके बाद उनके आशिर्वाद से ही 4 बार लोकसभा सांसद रहे। उन्होनें कहा कि दिलीप सिंह जूदेव जैसे महानायक विरले ही होते हैं। आज भले ही वे सशरीर हमारे बीच नहीं हैं,लेकिन राज्य सरकार उनके बताये हुए मार्ग पर चलते हुए,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के सुशासन के सपने का सकार करने में जुटी हुई है।

You may like
ad

a


*सेवानिवृत के दिन ही टीचर को दी गई पेंशन अदायगी का आदेश और विदाई*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रेचुवां घाट का ब्लैक स्पॉट दूर करने हेतु 50.00 लाख की राशि की मिली स्वीकृति*

*big breaking jashpur:- बगैर वीजा, पासपोर्ट के शहर में घूम रहा नाइजीरिया मूल का व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस को नहीं दे सका पहचान संबंधी कोई दस्तावेज, आखिर क्या उद्देश्य था और कौन था उसके साथ, जानने के लिए पढ़ें…*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
