जशपुरनगर:- खबर जशपुर जिले से जुड़े राजनीति पार्टियों की है।जहां भाजपा-कांग्रेस अब लगातार एक दूसरे पर गम्भीर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।जहां एक तरफ कांग्रेस विधायक लगातार विभिन्न विभिन्न निर्माण कार्यों की भूमि पूजन का सभा आयोजन करके भाजपा पर 35 सालों में कुछ नही करने का आरोप लगा रहे हैं, तो अब भाजपा ने भी विधायक विनय भगत पर कई गम्भीर आरोप लगा दी है।इन्ही आरोपों में एक और आरोप विधायक तब लगा जब मनोरा में जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले हो रहे धरना प्रदर्शन में बकायदा जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत सभा को सम्बोधित कर रही थी।वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत ने विधायक जशपुर पर ग्रामीणों का अपमान करने का गम्भीर आरोप लगाया है।श्रीमती भगत ने विधायक विनय भगत को लेकर कहा कि वो जितने भी कार्यों को अपना या कांग्रेस का बता कर भूमिपूजन कर रहे हैं वो सभी कार्य केंद्र की भाजपा मोदी सरकार द्वारा भेजे गये रुपये से हो रही है।अगर विधायक खुद के विधायक मद से कार्य कराते तब लोग कांग्रेस की गुणगान करते परन्तु ग्रामीण भी अब जागरूक हो गये हैं।इसी बीच उन्होंने आगे कहा की आप दिल्ली से पढ़े लिखे हो सकते हैं, आपके माता पिता सक्षम थे तो आपको दिल्ली में पढ़ा लिए लेकिन क्या हमारे ग्रामीण क्षेत्र के पढ़े लिखे युवाओं का आप बार बार दिल्ली में पढ़े लिखे बता कर इस तरह अपमान करते रहेंगे इसका आपको कोई हक नही है।
