IMG 20220301 WA0021

*अन्तर्विश्वविद्यालय हॉकी स्पर्धा में एनईएस कॉलेज की दो छात्राओं का जलवा, हैंडबॉल में भी 2 का चयन…………………..*

जशपुरनगर/छत्तीसगढ़ शासन के खेल कलेंडर के अनुसार महिला हॉकी प्रतियोगिता का अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन न्यायधानी बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में आयोजित किया गया। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा की टीम में शासकीय रामभजन राय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर की दो छात्राओं ने भाग लिया।कु अनिषा और कु अनुप्रिया ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अटल बिहारी विश्वविद्यालय, बिलासपुर को 5-2 से पराजित कर महाविद्यालय एवं विश्व विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया। दोनों छात्राएं प्रारंभ से ही खेल के प्रति समर्पित रहे हैं। महाविद्यालय में नव नियुक्त क्रीड़ा अधिकारी के आने से खेल प्रतिभागियों को उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। साथ ही हॉकी के अलावा हैंडबॉल के संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की टीम में महाविद्यालय की छात्राएं कु प्रगति और कु देवमुनि बाईं का चयन हुआ है। वर्तमान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर उत्तर प्रदेश में अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। छात्राओं के इस सफलता पर प्राचार्य डॉ विजय रक्षित एवं क्रीड़ा अधिकारी मनोरंजन कुमार ने बधाई देते हुए अच्छी सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।IMG 20220301 WA0022

-->