*Video:- श्मशान घाट में शव दफनाने को लेकर दो समाजिक गुटों में विवाद, सुबह से दोपहर तक रखा रहा महिला का शव, महिला ने की थी आत्महत्या, लेकिन हिन्दू, क्रिश्चयन समाज के बीच स्थान को लेकर मचा बवाल………..*

सन्ना/जशपुर। जशपुर जिले के सन्ना तहसील के कोपा ग्राम पंचायत से बड़ा विवाद सामने आया है।जहां एक महिला के शव को शमशान में दफनाने से रोक दिया गया जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया और करीब 4 घण्टे तक विवाद चलता रहा और अंत मे विवाद शांत हुआ।आपको बता दें कि ग्राम कोपा में बीते दिन 21 वर्षीय महिला गीता बाई पति बासुदेव जाति हिन्दू उराँव ने अपने घर मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी जिसे आज हिन्दू उराँव समाज के लोगो ने जब दफनाने के लिए शमशान घाट ले गये तभी ईसाई जर्मन समाज के कुछ लोगो ने शमशान में जा कर शव को दफनाने से मना करने लगे और शव को दफनाने से रोक भी दिया।वहीं ईसाई समाज के लोगो का कहना था कि यह शमशान जहां कबर खोदा गया है वह स्थान ईसाई समाज का है वहीं हिन्दू समाज के लोगो का कहना था कि यह स्थान आदिमकाल से हिंदुओं का स्थान है।वहीं बताया जा रहा है कि उसी स्थान के बगल में ईसाई समाज का श्मशान स्थान है।हालांकि इस पूरे विवाद को कुछ घण्टे बाद शांत कराया दिया गया और ईसाई समाज से विवाद करने आये लोग वापस अपने घर चले गये और फैसले में हिंदुओं को कहा गया कि जहां गड्ढा खोदा गया है वहिं दफना लिया जाये।

-->