Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Chhattisgarh

*विष्णुदेव साय ने खोला प्रदेश सरकार और कुनकुरी विधायक के खिलाफ़ मोर्चा, कहा भाजपा के कार्यों का केवल श्रेय लेने काम कर रहे कांग्रेस विधायक, पढ़िए किस बात का दिया उदाहरण*

Published

on

IMG 20231020 WA0209

जशपुरनगर. पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार सहित कुनकुरी विधायक के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। श्री साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी भी हैं। विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार एवं उनके विधायकों ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में विकास करना छोड़कर उसके बदले केवल नया रिवाज शुरु करते हुए भाजपा शासनकाल के दौरान स्वीकृत हुए कार्यों को श्रेय लेने का ही काम किया है। जिन कार्य की स्वीकृति पूर्व के भाजपा जनप्रतिनिधियों व भाजपा सरकार के द्वारा की गई थी, उन सभी कार्यों मे कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के द्वारा जनता के सामने ढोंग रचने का कार्य किया जा रहा है। सत्यता तो यह है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार और यहां के स्थानीय विधायक ने कुनकुरी क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार का कोई योगदान नहीं है। वे भाजपा के काल में स्वीकृत कार्यों को अपना बताकर जनता को बरगला रहे हैं। श्री साय ने उदाहरण देते हुए कहा कि बंदरचुआं से दोकडा – फरसाबहार मुख्यमार्ग चौड़ीकरण व मजबूतीकरण निर्माण के लिए भाजपा के शासनकाल में 49 करोड़ 6 लाख 19 हज़ार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी। यह स्वीकृति छग शासन लोक निर्माण मंत्रालय द्वारा 1/10/2018 को जारी की गई थी। इसका निर्माण होने से क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। पर इस कार्य का भी श्रेय कांग्रेसी विधायक लेने का प्रयास कर रहे हैं। इसी तरह श्री साय ने आरोप लगाते हुए कहा कि चराईडांड-दमेरा मार्ग 18 करोड़ की लागत का भाजपा के काल में ही स्वीकृत हुआ था, पर कमीशन के चक्कर में अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। भाजपा शासन काल में स्वीकृत किए गए इस सड़क मार्ग को पूरा करने के लिए भाजपा द्वारा पदयात्रा तक निकाली गई थी, पर प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक की अकर्मण्यता की वजह से इसे बनाने की कोई पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे और कई उदाहरण हैं जहां स्थानीय विधायक और उनके समर्थक भाजपा काल में हुए कार्यों को अपना बताकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि क्षेत्र की जनता स्थानीय विधायक और इस सरकार के ढोंग को अच्छी तरह समझ चुकी है और अब जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी।

*सरकार को ले डूबेगा उनका भ्रष्टाचार और आतंक*

विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार चरम पर है और कांग्रेस सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इस बार कांग्रेस का भ्रष्टाचार और आतंक ही उनकी सरकार को ले डूबेगा।

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh3 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement