*Watch video :- पत्थलगांव हादसे को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं भाजपा अध्यक्ष रोहित साय ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, दूसरे प्रदेश में 50 लाख तो अपने प्रदेश में मृतक परिवार को 1 करोड़ मुआवजे की मांग, घायलों को मिले समुचित इलाज और कह दी ऐसी बात कि पूरी घटना के लिए पुलिस महकमा है जिम्मेदार……शनिवार को जशपुर जिला बंद……..*

पत्थलगांव/जशपुर। जिले के पत्थलगांव में हुए सड़क हादसा को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं रोहित साय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मृतक परिवार को 1 करोड़ की मुवावजे की मांग करते हुए घायल लोगों के लिये समुचित इलाज की व्यस्थता करते हुए उन्हें भी 25 लाख की मुवावजा की मांग की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटना लगातार दोहराई जा रही है। आज पत्थलगांव में जो भीषण हादसा हुए जिसमे शासन प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमे माता रानी दुर्गा विसर्जन के दौरान 1 भीषण हादसा हुआ जिसमे 15 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं जिसको लेकर भीषण हादसा में मृतक परिवार को लेकर संवेदना व्यक्त करता हूं और उन्हें न्याय जांच के लिए भूपेश सरकार को आव्हान करता हूं कि वे समुचित घटना को लेकर न्यायिक जांच करते हुए वे स्वयं घटना स्थल पहुंचे और मृतक परिवार को मुवावजे राशि प्रदान करें साथ ही इस मामले में प्रशासन शासन के खिलाफ कड़ी कारवाही करें।
प्रदेश अध्यक्ष सहित जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पुलिस महकमे को इसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठहराया और कहा कि मामले में अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं भाजपा अध्यक्ष रोहित साय ने शनिवार को घटना के विरोध में व अपनी मांगों को लेकर जसपुर जिला बंद करने आह्वान किया है।
विष्णु देव साय सहित क्षेत्रीय नेता घायलों से मिलने अस्पताल भी पहुंचे और घायलों का मनोबल बढाया।
Screenshot 2021 10 15 21 47 44 58 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

-->