मनोरा/जशपुर। बड़ी संख्या में युवा बाइकर्स जशपुर जिले के पर्यटन स्थलों पर युवा संगठन साहसिक एवं सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाइक रैली को डॉक्टर कांति प्रधान ने मनोरा में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइकर्स रैली में जशपुर व बिलासपुर के लड़के लड़कियां ने भी हिस्सा लिया। बाइकर्स जशपुर से दनगरी होते हुए मैन पाठ से नेतरहाट तक बाइक सवार लड़के व लड़कियां आकर्षक पर्यटन स्थलों के सुगम व सुरक्षित होने की जानकारी अन्य पर्यटकों को प्रदान कर रहे हैं।
बाइकर्स ऑफ जशपुर के युवा किसन कुमार चौहान, प्रियांशु प्रधान, संदीप भगत, शाखी रजा, ने बताया कि हम लड़के लड़कियां मिलकर के यातायात सुरक्षा और जशपुर जिले के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए हम सब मिलकर के बाइकर्स रैली निकाल कर लोगों को जानकारी दे रहे है। हम सब का उद्देश्य यह हैं कि जशपुर जिले के पर्यटन स्थलों पर जाकर इंस्टाग्राम, फेसबुक, टि्वटर, यूट्यूब जैसे में जशुपर के पर्यटन स्थलों का फोटो व वीडियो अपलोड करते हैं लोगों को वाट्सएप ग्रुप में भी अपना शहर फ़ोटो वीडियो डालते हैं और आज इस बाइकर्स रैली में बिलासपुर से लड़के लड़कियां शामिल है।
डॉक्टर कांति प्रधान ने बाइकर्स ग्रुप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉक्टर कांति प्रधान ने सभी लड़के लड़कियां को बढ़ावा देते हुए कहा कि आप लोग जशपुर जिले के पर्यटन स्थलों को आप लोग जिस तरह से बढ़ावा दे रहे हैं इसके धन्यवाद दिया। जशपुर से दनगरी, दनगरी से नेतरहाट बाइकर्स ग्रुप ऑफ जशपुर के मनोरा बस स्टैंड से डॉक्टर कांति प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।