Connect with us
ad

Jashpur

*कैलाश मानसरोवर को वापस पाने तिब्बती शरणार्थियों से समर्थन मांगेगीं प्रिया सिंह जूदेव, भारत तिब्बत समन्वय समिति की राष्ट्रीय मंत्री बनी श्रीमती जूदेव, जनसमर्थन जुटाने छग,झारखंड और दिल्ली सहित देश में करेगीं जनसंपर्क*

Published

on

IMG 20221014 WA0104

जशपुरनगर। जशपुर राज परिवार की बड़ी बहु और नगर पालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव,चीन के कब्जे से कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने के लिए जनजागरूकता अभियान के लिए ,छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड और दिल्ली का विशेष प्रभार दिया गया है। नई दिल्ली में श्रीमती जूदेव ने भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्रीमती जूदेव को समन्वय समिति के महिला विंग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित करते हुए,इन तीनों राज्यों का दायित्व सौंपा है। जानकारी के लिए बता दें कि नीरज सिंह,केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। भारत तिब्बत समन्वय समिति का गठन,कैलाश मानसरोवर को चीन के कब्जा से वापस लाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। बीते दिनों इस अभियान से श्रीमती जूदेव भी जुड़ी थी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर मिडिया से चर्चा करते हुए श्रीमती जूदेव ने कहा कि कैलाश मान सरोवर से पूरे भारतवासियों की भावनाएं जुड़ी हुई है। यह स्थान धार्मिक आस्था के साथ देश के मान और स्वाभिमान से भी जुड़ा हुआ है। चीन ने इस पर अवैध तरीके से कब्जा जमाए हुए है। भारत तिब्बत समन्वय समिति का लक्ष्य,कैलाश मान सरोवर को वापस भारत में लाने के लिए लोगों को जागरूक करना है। ताकि,आम लोग समझ सके कि कैलाश मान सरोवर भारत के लिए इतना अहम क्यों है?
तिब्बती शरणार्थियों के बीच जाएंगी श्रीमती जूदेव –
चीनी जुल्म का शिकार हो कर देशविहिन हुए तिब्बती शरणार्थियों के बीच पहुंच कर,श्रीमती जूदेव कैलाश मानसरोवर के मामले में समर्थन मांगेगीं। उन्होनें बताया कि छत्तीसगढ़ में तिब्बती शरणार्थियों का सबसे बड़ा आश्रय स्थल मैनापाट का बहुत जल्द दौरा करेगीं। इसके साथ ही इन तीनों राज्यों के साथ पूरे देश में विभिन्न धार्मिक,सामाजिक संगठनों से संपर्क करने का अभियान शुरू होगा। जब तक चीन कैलाश मानसरोवर को भारत को वापस नहीं सौंप देता। यह अभियान चलता रहेगा।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh6 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*