Jashpur
*पन्द्रह साल सत्ता की सुख भोगने वाले भाजपा नेताओं की स्थिति बद से बत्तर,नही मिल रहा इन्हें जनता का समर्थन- सूरज चौरसिया…..32% आरक्षण मुद्दे पर बगीचा में होना था रैली और चक्का जाम, फॉर्मेलिटी चक्का जाम तो कर दिया परन्तु संख्या कम होने पर नही हुई रैली,जबकि जुटे थे प्रदेश स्तर के नेता… भाजपा पर कांग्रेस ने कसा तंज…..आप भी पढिये बगीचा की राजनीति में इन दिनों क्या कुछ चल रहा*
Published
2 years agoon
जशपुर/बगीचा:- आने वाले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है जिसे लेकर अब जशपुर जिले की राजनीति भी गरमाना शुरू हो गयी है।बीते दिन प्रदेश भर में 32% आरक्षण मुद्दे पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा आंदोलन होना तय था।इसी कड़ी में जशपुर जिले के बगीचा में तहसील चौक पर विरोध प्रदर्शन,रैली और चक्का जाम भाजपा नेताओं के द्वारा रखा गया था जिसकी सूचना भी प्रशासन को दी गयी थी।जिसमें प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विष्णु देव साय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत,जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता,कुनकुरी के पूर्व विधायक रोहित साय,सालिक साय, गोविंद भगत,जिला पंचायत सदस्य रीना बरला,मुकेश शर्मा,सुभाष अग्रवाल,ललित नागेश जैसे अनेकों नेता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।जहां भाजपा नेताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन में सड़क में बैठ कर भाषण बाजी करते हुए फॉर्मेलिटी चक्का जाम कर दिया गया।परन्तु तय कार्यक्रम अनुसार इनका रैली संख्या कम होने के वजह से विफल रहा जिसे लेकर अब राजनीति बयान बाजी भी शुरू हो गयी है।
वहीं इस कार्यक्रम के बाद जशपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सूरज चौरसिया ने भाजपा नेताओं पर तंज कसना शुरू कर दिया है।सूरज चौरसिया ने कहा कि पन्द्रह साल सत्ता का सुख भोगने वाले भाजपा नेताओं का स्थिति अब बद से बत्तर हो चुका है।अब जशपुर विधानसभा से इनका अस्तित्व खत्म होते जा रहा है और जनता इनसे पूरी तरह रुष्ट है इन्हें जनता का कोई समर्थन नही मिल रहा है। इस कारण बीते दिन इनका बगीचा में तय कार्यक्रम में जनता का संख्या कम होने पर शर्म के मारे भाजपा नेताओं ने रैली नही निकाला।कार्यक्रम में प्रदेश और जिले भर के नेताओं को मिला कर महज 200 लोग ही उपस्थित थे जो इनके प्रति जनता के समर्थन को स्पष्ठ दिखाता है।जो लोग पन्द्रह साल तक जनता को लुटे हैं वो कभी जनता के हितकारी हो ही नही सकते।
बहरहाल यह तो राजनीति बयान बाजी है परन्तु जिले के बगीचा में भाजपा की स्थिति वाकई में काफी खराब है।जानकारों की माने तो जिसका मुख्य कारण गुटबाजी है जहां भाजपा लगभग 3-4 गुटों में बंटा हुआ है जिसके कारण सभी एक दूसरे की टांग खिंचने में लगे रहते हैं।यही वजह है कि जनता इनके पीछे जाने को बिल्कुल भी तैयार नही होती है और लगातार जनता इनसे टूटता हुआ दिखता है।