IMG 20230315 142848

*पंचायत सचिवों ने एक सूत्रीय मांग को लेकर कल से करेंगे काम बंद कलम बंद,ज्ञापन सौंपकर कहा मांग नहीं पूरी होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल………….*

कांसाबेल।पंचायत सचिव संघ द्वारा एक सुत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का एलान कर दिया है।पंचायत सचिवों का एक सूत्रीय मांग परीविक्षा अवधि पश्चात् शासकीयकरण की घोषणा नहीं करने के कारण कल यानी 16 मार्च से काम बन्द कलम बन्द कर हड़ताल करेंगे।बुधवार को यहां के सचिव संघ ने जनपद पंचायत सीईओ के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया की छत्तीसगढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिव का बजट 2023-24 में शासकीयकरण करने पंचायत मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था।किन्तु बजट में पंचायत सचिवों की शासकीयकरण में कोई पहल नहीं होने से छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संगठन के प्रान्तीय आह्वाहन पर पंचायत सचिव संघ ब्लाक ईकाई कांसाबेल एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा पश्चात् शासकीयकरण के संबंध में दिनांक 16.03.2023 से काम बन्द कलम बन्द अनिश्चितकालीन हडताल पर रहेंगे।इससे पहले प्रदेश सरकार द्वारा बजट पेश करने के बाद ग्राम पंचायत सचिव संघ ने उनकी मांग पर विचार नहीं किए जाने पर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना में गोबर खरीदी कार्य बंद कर 15 मार्च तक अल्टीमेटम दिया गया था।लेकिन किसी प्रकार का विचार नहीं किए जाने पर आज ज्ञापन सौंपकर कल से काम बंद कलम बंद कर हड़ताल करने का विधिवत सूचना विभाग को दे दी है।

-->