Connect with us
ad

Chhattisgarh

*जिले कि हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने एक बार फिर बचाई ट्रक चालक की जान,आधी रात को लोरो घाट में हुई सड़क हादसे में फंसे चालक को निकाल कर पहुंचाया अस्पताल…………….*                 

Published

on

IMG 20230315 WA0019

जशपुरनगर।जिले के हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने एक बार फिर आधी रात को ट्रक में फंसे चालक को सकुशल बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाई।गौरतलब है की पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 19 सितंबर 2020 को जिला पुलिस जशपुर हेतु हाईवे पेट्रोल वाहन प्रदाय उपरांत जशपुर पुलिस द्वारा लगातार नेशनल हाइवे क्रमांक 43 पर ग्राम खटंगा थाना दुलदुला से ग्राम झरगांव थाना जशपुर तक कुल 30 किलोमीटर के दायरे में हाईवे पेट्रोल का संचालन किया जा रहा है।हाईवे पट्रोलिंग टीम द्वारा पेट्रोलिंग दौरान हाइवे के किनारे स्थित ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाकर तथा हाइवे में चलने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्प्लेट वितरण कर यातायात नियमों के संबंध में लगातार जागरूक किया जाता रहा है, जिससे कि सम्भावित दुर्घटना से बचा जा सके तथा गुड सेमेरिटन लॉ के संबंद्ध में लोगों को जागरूक कर दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने हेतु आम नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाता रहा है। हाइवे पेट्रोल टीम जशपुर द्वारा हाइवे पेट्रोल संचालन दिनांक से आज तक कुल 99 हाइवे में दुर्घटना ग्रस्त घायलों को उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया है, जिससे कि समय पर उपचार होने से अधिकांश घायलों की जान बच सकी है।इसी तारतम्य में दिनांक 14-03-2023 को पेट्रोलिंग दौरान लोरो घाट जशपुर में दुर्घटना ग्रस्त ट्रक जिसमे उसका वाहन चालक सुमित गजवी पिता विनोद गजवी, निवासी नागपुर महाराष्ट्र, व ट्रक क्लीनर फंस गए थे, जिन्हें हाइवे पट्रोल एवं दुलदुला पुलिस टीम द्वारा रात्रि 12 बजे से सुबह 06 बजे तक लगातार प्रयास करते हुए गैस कटर से वाहन को काटकर सकुशल बाहर निकाला व ईलाज हेतु शासकीय देवशरण जिला अस्पताल जशपुर पहुँचाया, जहाँ घायलों की स्थति स्थिर बनी हुई है।उक्त कार्यवाही में हाइवे पेट्रोल टीम से सउनि बरन साय,, आरक्षक 292 विमल भगत, आरक्षक 690 दिलीप पटेल।दुलदुला पुलिस टीम से प्रधान आरक्षक 88 यशायाह मिंज, आरक्षक 709 योगेश भगत, सैनिक 203 दुर्गा प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही है।हाइवे पेट्रोल जशपुर द्वारा लगातार 24*7 घंटे पेट्रोलिंग करते हुए हाइवे में यातायात बाधित होने पर तुरंत मौके पर पहुंच यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के अलावा हाइवे में,लोरो घाट जैसे अतिदुर्घटनाजन्य क्षेत्रों के अतिरिक्त,हाइवे में अन्यत्र भी वाहन दुर्घटना होने पर सर्वप्रथम पहुंच कर घायलों का प्राथमिक उपचार कर नजदीक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुँचाकर घायलों की सहायता करते हुए, उनके परिजनों को खबर दी जाती है।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250520 154054
Chhattisgarh2 hours ago

*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

IMG 20250520 WA0009
Crime4 hours ago

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

IMG 20250520 WA0005
Jashpur8 hours ago

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*