Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Jashpur

*साय के सीएम बनने के बाद अब शिक्षा में भी दिखने लगी कसावट, एकल शिक्षकी स्कूल में हुई नई पदस्थाना…*

Published

on

IMG 20231219 WA0187

कांसाबेल, जशपुर। कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद हर क्षेत्र में लगातार प्रशासनिक कसावट देखी जा रही है। स्वास्थ्य के साथ ही अब शिक्षा के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। शासकीय प्राथमिक शाला तामासिंघा में विद्यार्थियों की कुल दर्ज संख्या 48 है और वहां केवल एक प्रधान पाठक पदस्थ हैं। जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में काफी समस्या आ रही थी। इसे लेकर बच्चों के अभिभावक काफी चिंतित थे। इन अभिभावकों ने मुख्यमंत्री निवास (बगिया) पहुंचकर एक आवेदन दिया था। जिस पर सीएम हाउस से कलेक्टर को एकल शिक्षकी शाला की समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल व्यवस्था बनाने को कहा गया था। कलेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उनके निर्देश पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बंदरचुवा के प्राचार्य ने प्राथमिक कन्या शाला बंदरचुवा की सहायक शिक्षक सरिता खाखा को शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शासकीय प्राथमिक शाला तामासिंघा में अध्यापन कार्य करने के लिए आदेशित किया किया है। साथ ही सरिता खाखा को उक्त संस्था में अपनी उपस्थिती देने को कहा गया है। समस्या का समाधान तत्काल होने पर अभिभावकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।

IMG 20231219 130842

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh3 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement