Connect with us

Slide 1
Slide 2

Jashpur

*फिल्मों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना वैज्ञानिकों के उल्लेखनीय कार्यों को, एनईएस कॉलेज में 28 फरवरी तक आयोजित हो रहे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के कार्यक्रम…*

Published

on

InShot 20240222 175451057

जशपुरनगर। यहां के शासकीय राम भजन राय एन ई एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग रायपुर के वित्तीय सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन 21 से 28 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस सप्ताह के प्रथम दिवस 21 फरवरी को भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक नोवेल पुरस्कार एवं भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर सी वी रमन, भारत के मिसाइल मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम तथा जगदीश चंद्र बसु के द्वारा किए गए उल्लेखनीय खोज कार्य का फिल्म प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विजय रक्षित एवं एमएससी विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विज्ञान विभाग के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित थे। डॉक्टर विजय रक्षित ने बताया कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विज्ञान प्रौद्योगिकी रायपुर के वित्तीय सहयोग से 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा प्रत्येक दिवस कार्यक्रम निश्चित है जैसे 22 फरवरी को विज्ञान से संबंधित प्रश्नोत्तरी मंच ,23 फरवरी को विज्ञान से संबंधित ड्रामा का प्रदर्शन ,26 को वेस्ट टू वेल, 27 को साइंस प्रोजेक्ट का प्रदर्शन एवं 28 को पारंपरिक वैज्ञानिक पद्धति का विकसित भारत 2047 में क्या योगदान होगा, के संबंध में विशेष व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा। 28 फरवरी को प्रसिद्ध खगोल शास्त्री राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित बैद्यनाथ मिश्रा एवं डॉक्टर पी के सिंह द्वारा विज्ञान का वर्तमान में महत्व एवं वर्तमान में महत्वपूर्ण आवश्यकता सतत विकास के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. डी आर राठिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विज्ञान के प्रति समर्पित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के विभिन्न गतिविधियों का संचालन प्रो ज्योति तिर्की विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान, डॉ हरिकेश कुमार ने किया। प्रतिभागियों का चयन कार्यक्रम की सह संयोजक कुमारी एलिन एक्का विभागा ध्यक्ष रसायन शास्त्र ने किया। तकनीकी व्यवस्था प्रो.अंजिता कुजूर विभागाध्यक्ष कंप्यूटर एप्लीकेशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अतिथि विद्वान अलका सिंह, प्रतिमा चांद , अजय राजवाड़े, किरण राजवाड़े, अलीमा सोनी, घनसुंदर प्रधान, जयंती सन्यासी, लोकेश एवं विज्ञान एवं कंप्यूटर संकाय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh7 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*