IMG 20260306 WA0003

*बस दुर्घटना के घायलों से मिलने पहुंचीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, अस्पताल में जाना हालचाल, घायलों को समुचित इलाज की….*

जशपुरनगर। जशपुर जिले में शुक्रवार सुबह हुए भीषण बस हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कुनकुरी के होलीक्रॉस अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी पहुंचकर दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा बेहतर इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा।गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह जशपुर जिले के करडेगा-कुनकुरी मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही अनमोल यात्री बस करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था करने के साथ समुचित इलाज के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने जिला प्रशासन को दिया था,स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल कुनकुरी के होलीक्रॉस अस्पताल और सीएचसी कुनकुरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात करने से पीड़ित परिवारों को काफी संबल मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->