IMG 20260322 WA0005

*Breaking jashpur:-शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा का अपहरण और अनाचार, जशपुर पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से दबोचा..!*

​जशपुरनगर:-जशपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पड़ोसी राज्य ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि आरोपी अब जेल की सलाखों के पीछे है।

​आरोपी: इष्टा राणा (22 वर्ष), निवासी ओडिशा।
​अपराध: अपहरण, शादी का झांसा देकर अनाचार (दुष्कर्म)।
​कानूनी कार्रवाई: BNS की धारा 137(2), 64(2)(M), 65(1) एवं पॉक्सो एक्ट (POCSO) की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज।
​घटना का संक्षिप्त विवरण
​मामला चौकी कोल्हेनझरिया (थाना पत्थलगांव) क्षेत्र का है। 24 फरवरी 2026 को कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा परीक्षा देने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। जब शिक्षकों ने परिजनों को सूचित किया, तब खोजबीन शुरू हुई। सहेलियों ने बताया कि छात्रा ‘लघुशंका’ का बहाना बनाकर उनसे अलग हो गई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। सूचना मिली कि बालिका ओडिशा के एक गांव में आरोपी इष्टा राणा के साथ है। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर बालिका को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

​पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी दोस्ती फोन के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने उसे प्यार और शादी का झांसा देकर अपने साथ ओडिशा ले गया, जहाँ उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध (अनाचार) बनाया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं जोड़ी गईं।
​​इस सफल कार्यवाही में चौकी प्रभारी एएसआई विपिन किशोर केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, फ्रांसिस बेक, आरक्षक बलराम पैंकरा, इग्नेशियूस टोप्पो और महिला आरक्षक ब्रिजीनिया टोप्पो का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->