जशपुरनगर| सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बड़ा कदम उठाते हुए औचक निरीक्षण की शुरुआत की। उनका हेलिकॉप्टर अचानक जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में उतरा, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई।मुख्यमंत्री के चंदागढ़ पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका गर्मजोशी और उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया।इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह और विशेष सचिव श्री रजत बंसल भी मौजूद हैं।
