IMG 20260503 WA0005

*सेवा ही संगठन: BJP मंडल अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने पहाड़ी कोरवा बस्ती कादोपानी में मनाया जन्मदिन, बच्चों को बांटे कपड़े*

*मनोरा/जशपुर:* भारतीय जनता पार्टी मंडल मनोरा के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार जायसवाल ने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने ग्राम पंचायत कारादरी के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा ग्राम कादोपानी पहुंचकर बच्चों के बीच जन्मदिन मनाया और जरूरतमंद बच्चे-बच्चियों को कपड़े वितरित किए।

*बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान:*
मंडल अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कादोपानी के पहाड़ी कोरवा परिवारों के बच्चों को नए वस्त्र भेंट किए। जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां बांटीं। अचानक मिले इस स्नेह से पहाड़ी कोरवा बच्चों के चेहरे खिल उठे।

*श्री जायसवाल ने कहा:*
_”सेवा ही हमारा परम धर्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र को धरातल पर उतारना ही हमारा लक्ष्य है। विशेष पिछड़ी जनजाति के उत्थान के लिए पार्टी सदैव प्रतिबद्ध है।”_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->