*जिले में इन साल अब तक गांजे की तस्करी कर रहे 29 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुल 418 किलो गांजे की हुई बरामद, जिसकी कीमत 41 लाख से …………………..*

जशपुरनगर। जिले में गांजे तस्करी कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है,साथ ही बड़ी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए आरोपियों को पकड़ने में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिल रही है। गांजा की तस्करी कर रहे आरोपियों द्वारा गांजा खपाने के लिए अलग अलग नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, लेकिन जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आरोपियों के गांजा तस्करी करने के सारे मनसूबे पर पानी फेर दिया है।पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी अंतर्राजीय सीमाओं पर गांजा तस्करो पर अलग अलग पुलिस टीम गठित कर उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है,साथ ही सभी आने जाने वाले दोपहिया,चार वाहन की सघन चेकिंग भी की जा रही है, जिससे लगातर गांजा तस्कर कर रहे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं।ताजा मामला आज सुबह की है जहां जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में पिकप में भरे लहसुन के बोरे में बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही थी, लेकिन कुनकुरी पुलिस ने पिकप को पीछा करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है,हालांकि आरोपी तस्कर वाहन छोड़ कर भाग निकलने में सफल रहे ।बरामद हुई गांजा करीबन 200 किलो ग्राम बताया जा रहा है,जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है।पिकप छोड़ भाग निकले गांजा तस्करों को पुलिस द्वारा अलग अलग टीम बनाकर क्षेत्र में खोजबीन शुरू कर दी है।गौरतलब है की इस वर्ष जनवरी से 11 मार्च तक जिले में गांजा तस्करी के 21 प्रकरण दर्ज की जा चुकी है, साथ 29 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है,इस पुरे प्रकरण में 418 किलो 487 ग्राम गांजा बरामद किया गया है,जिसकी कीमत 41 लाख रुपए अधिक बताया जा रहा है। सबसे अधिक जिले में ओडिशा राज्य,एवं झारखंड राज्य से लगे सीमाओं पर गांजा के तस्करों को पकड़ा गया है।

-->