Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Jashpur

*breking jashpur:-अवैध उगाही:-,के मामले में तत्कालीन बीईओ मनीराम यादव को,लोक शिक्षण संचालनालय,ने किया सस्पेंड,लोक संचालक सुनील जैन ने की कार्यवाही..!*

Published

on

 

जशपुरनगर:-लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के संचालन श्री सुनील कुमार जैन ने मनीराम यादव, (व्याख्याता) तत्कालीन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा एवं वर्तमान व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिमडा विकासखण्ड दुलदुला जिला जशपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है उनके विरूद्ध मध्यान्ह भोजन योजना में कार्यरत विभिन्न महिला स्व सहायता समूह के पदाधिकारियों के द्वारा प्रदान की गई राशि में से 8 प्रतिशत लिये जाने तथा न दिये जाने पर प्रताडित करने का आरोप लगाते हुए शपथ पत्र, सीडी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की गई थी।

श्री मनीराम यादव (व्याख्याता) तत्कालीन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं वर्तमान व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिमरा विकासखण्ड दुलदुला जिला जशपुर का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 (क) के विपरीत है के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

श्री यादव की निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर नियत किया जाता है।
निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
उल्लेखनीय है कि बगीचा क्षेत्र के विभिन्न सैकडों महिला स्व सहायता के समूह की महिलाओं ने अवैध उगाही सहित प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया गया था.महिलाओं ने इसकी बाकायदा वीडियो फुटेज बनाकर सीडी प्रस्तुत कर कार्यवाही की मांग की थी.जिस पर जांच के बाद यह कार्यवाही की गई है।
जिले में सबसे बहुचर्चित यह मामला उस समय सामने आया था.जब पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं लामबंद होकर अधिकारी के खिलाफ एकजुट हुई थी.बरहाल कार्यवाही को लेकर महिलाओं में हर्ष है।
मिडडे मिल जैसे सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के निर्वहन में लापरवाही बरतना महंगा पड़ गया।

IMG 20220805 200333

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh4 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement