Picsart 22 09 04 11 08 41 901

*आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आएंगे जशपुर,जूदेव की प्रतिमा अनावरण के साथ जनजातिय गौरव दिवस में होंगे शामिल,जानिये कैसे चल रही है तैयारी……………………*

जशपुरनगर। प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जिला भाजपा कार्यालय जशपुर राधाकांत भवन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में एवं पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल की उपस्थिति में और जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन आगामी 9 सितंबर को आयोजित होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सीधे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और उन्हें आगामी 2023 के चुनाव में हर बूथ में भाजपा का कमल खिलाने संबंधी टिप्स देंगे।
आगे उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बलबूते चलने वाली पार्टी, किसी व्यक्ति या परिवार पर आधारित पार्टी नहीं यह हम सब की पार्टी है हम सभी एक परिवार के सदस्य है। विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उनका स्वागत छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप हो ताकि जब वे अन्य प्रदेशों में प्रवास करे तो यहां के कार्यकर्ताओं और अतिथि सत्कार की चर्चा करें। यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हमारे बीच होंगे, कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा। इसके बाद सरसंघचालक मोहन भागवत जी की उपस्थिति में 14 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के दिन होने वाले स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी के मूर्ति के अनावरण के सम्बंध में भी चर्चा कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। अंत मे नेताओं ने भाजयुमो द्वारा किए गए मुख्यमंत्री आवास घेराव के सफल आंदोलन से कांग्रेस की नींव हिलाने और भाजपा की पुनः मजबूत नींव रखने का काम करने के लिए जिलेभर के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और बधाई दी।
बैठक का संचालन जिला भाजपा महामंत्री द्वय ओमप्रकाश सिन्हा एवं सुनील गुप्ता ने किया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नरेश नंदे, कुनकुरी विधानसभा प्रभारी राजकुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, रूपेश सोनी, परषोत्तम सिंह ठाकुर, जिला मंत्री सुनील अग्रवाल, अनूप गुप्ता, देवधन नायक, कोषाध्यक्ष वरुण जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, गोपाल राय, यशप्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव, गोविंद भगत, शरद चौरसिया, डीडीसी रीना बरला, ममता कश्यप, अनिता सिंह, शांति भगत, लालदेव भगत, जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत, बीडीसी शारदा प्रधान, अंजू टोप्पो, भुनेश्वरी बेहरा, सावित्री निकुंज, पुष्पा शर्मा, संतोष सिंह, श्रीनायक मिश्रा, कपिल साय, दिनेश प्रसाद, मंगल राम, श्यामलाल भगत, गणेश जैन, अनूप बड़ाईक, रूप सिंह राठिया, उमाशंकर भगत, कृपा शंकर भगत,अमन शर्मा, मुनेश्वर सिंह केसर ,असलम आज़ाद, विनोद निकुंज, विजय सहाय, मैनेजर राम, दीपक अंधारे, सुरेन्द्र बेसरा, राजकुमार गुप्ता, सुदाम पंडा, गोपाल कश्यप, अरविंद भगत, सज्जू खान, टुन्नू सोनी, दीपक गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, राजा सोनी, निखिल गुप्ता, राहुल गुप्ता, अभ्युदय मिश्रा, विष्णु सोनी, आशु राय, प्रतिमा भगत, नीतू गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, दीपक सिंह, राजकुमार सिंह, रामनारायण यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

-->