IMG 20220918 WA0164

*सर्वेश्वरी समूह के 62 वां स्थापना दिवस पर अघोर पीठ में देशभर से जुटेंगे श्रद्धालु,अघोर मंत्र से गूंजेगा शहर*

जशपुर नगर। सर्वेश्वरी समूह का 62 वां स्थापना दिवस 21 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर शहर के समीप स्थित गम्हरिया के अघोर पीठ वामदेव नगर में विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात फेरी से होगी। अघोर पीठ से निकल कर,प्रभात फेरी बांकी टोली होते हुए शहर के मुख्य मार्ग का भृमन करते हुए सती चौरा पहुँचेगी। यहां ध्वजातोलन के बाद यात्रा सोगड़ा के लिए आगे बढ़ेगी। आश्रम में ध्वजातोलन के बाद शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए प्रभात फेरी अघोर टेकरी होते होते हुए,वापस वामदेव नगर पहुँच कर सम्पन्न होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे वामदेव नगर,अघोरपीठ में ध्वजपूजन,ध्वजतोलन,गुरुपूजन ,आरती, सफल योनी का पाठ के साथ लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया है। दोपहर 3 बजे आश्रम के स्वयं सेवक शहर के प्रमुख मंदिर,मस्जिद और चर्च में झाड़ू और अस्पतालों में फल और बिस्कुट का वितरण किया जाएगा।

IMG 20220918 WA0078

-->