Jashpur
*मजबुत “भाजपा” से ही “विकसित भारत” का निर्माण होगा : आनंद शर्मा, भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर कोतबा में मण्डल स्तरीय कार्यताओं की बैठक सम्पन्न*
Published
10 months agoon

कोतबा:- आगामी दो सितंबर से शुरू होने वाले भाजपा सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर कोतबा मण्डल में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोतबा भाजपा मंडल सदस्यता अभियान के प्रभारी सुनील अग्रवाल बनाए गए है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतबा मण्डल प्रभारी आनंद शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1 सितम्बर को सीएम विष्णु देव साय सदस्य बनेंगे उसके बाद 2 सितम्बर से आम आदमी 8800002024 पे मिस काल देकर भाजपा के सदस्य बन सकते हैं।उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बड़े पैमाने में आमजन को भाजपा पार्टी के साथ जोड़ने की अपील करते हुए कहा मजबुत “भाजपा” से ही “विकसित भारत” का निर्माण होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में प्रदेश भाजपा संगठन का लक्ष्य करीब 50 लाख सदस्यों का है। ऐसे में रोज एक लाख सदस्य बनाने होंगे, क्योंकि तीन चरणों में चलने वाले अभियान में संगठन को बमुश्किल 51 दिन मिलेंगे। यूं तो प्रदेश में तीन सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पहला सदस्य बनाकर अभियान प्रारंभ हो जाएगा, लेकिन वास्तव में अभियान का आगाज तब होगा, जब बूथों में 6 सितंबर से सदस्यता प्रारंभ होगी। हर बूथ में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में करीब 25 हजार बूथ हैं। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने पूरे देश में नए सिरे से सदस्यता बनाने का अभियान तय किया है। इसके तहत ही प्रदेश संगठन ने अपने लिए जो लक्ष्य तय किया है, वह पुराने सदस्यों से करीब 50 फीसदी ज्यादा है। भाजपा के 32 लाख पुराने सदस्य हैं। इस सदस्य संख्या को 50 लाख तक ले जाने का लक्ष्य है। यानी करीब 18 लाख नए सदस्य बनाएं जाएंगे। नए पुराने सदस्यों को मिलाकर हर बूथ में जो 200 सदस्यों का लक्ष्य है, वह ज्यादा बड़ा नहीं माना जा रहा है। लेकिन जो समय है, वह उतना नहीं है जितना होना चाहिए।
जिला सदस्य उमाशंकर ने बताया कि प्रेत्यक कार्यकर्ता को 50 सदस्य बनाने हैं, और सक्रिय कार्यकर्ता बनाना हैं,और आम लोगो से अपील की दिए गए नम्बर में डायल कल भाजपा के सदस्य बने। वहीं कोतबा भाजपा मण्डल अध्यक्ष सांवरिया अग्रवाल ने कहा कि सदस्यता अभियान तीन चरणों में होना है, पहला 3 सितंबर से 25 सितंबर, दूसरा चरण 1 से 16 अक्टूबर तक और अंतिम चरण 16 से 31 अक्टूबर तक का सक्रिय सदस्यों के लिए है। यानी सामान्य सदस्यों के लिए देखा जाए तो सितंबर में 20 दिन और अक्टूबर में 16 दिनों का समय मिलेगा। यानी कुल 36 दिनों में लक्ष्य तक जाना है। हालांकि 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यों के लिए समय तय है, लेकिन भाजपा नेताओं का कहना है कि इस समय में भी किसी को भी सदस्य बनाने पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि करीब 51 दिनों का समय सदस्य बनाने के लिए मिल जाएगा। यानी हर दिन एक लाख सदस्य बनाने होंगे। सदस्यता अभियान से जुड़े भाजपा नेताओं का कहना है कि यह लक्ष्य और चुनौती ज्यादा बड़ी नहीं है। प्रदेश में 25 हजार बूथ हैं रोज एक बूथ में चार सदस्य बनाएंगे तो रोज एक लाख का लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। एक बूथ में चार सदस्य बनाना आसान होगा। वैसे जब अभियान का प्रारंभ होगा तो पहले ही दिन बहुत ज्यादा सदस्य बन जाएंगे। कार्यक्रम में प्रमुक रूप से कोतबा मंडल प्रभारी, आनंद शर्मा ,उमाशंकर भगत,सांवरिया अग्रवाल, हेमवती भगत,जयशंकर झाप,जगेश्वर यादव,हेमसागर गुप्ता,सुदर्शन पटेल,सुखल साय, विजय शर्मा,श्याम साहू,छोटेलाल साहू,मेतरो राम,रोहित साहू,रोहित बंजारा,भदर साय,कौसल्या नारंग,सुरुचि पैंकरा,मीना ताम्रकार,मनियारो बाई,भुने बंजारा, राजेश भगत,भानु पैंकरा,दिलीप,चतुरसोनी,गौरी नारंग, संतोष साहू,अजय गुप्ता,रवि आपट, धनुरजय पैंकरा, एवम,सभी शक्ति केंद्र के प्रभारी बुथ के अध्यक्ष सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You may like
RO NO.- 13229/20

a

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

*राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…*

*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन, 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग……..*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
