Connect with us

RO NO.- Ro no 13229/20

ad

Jashpur

**घायल गाय की मदद के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिखाई इंसानियत, खुद रुककर की मदद**

Published

on

IMG 20240819 WA0003

 

जशपुरनगर। जशपुर पुलिस इन दिनों गौवंशो को लेकर काफी सजग दिखाई दे रही है एसपी शशिमोहन सिंह के मार्गदर्शन में एक तरफ लगातार गौवंश तस्करो पर कड़ी कार्रवाई कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सड़क पर घायल पड़े गौवंश के इलाज के लिये एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी खुद मानिटरिंग करते नजर आए।बीती रात थाना सिटी कोतवाली के अंतर्गत हनुमान मंदिर मेन रोड पर एक अज्ञात वाहन द्वारा एक गाय को ठोकर मार दी गई। ठोकर लगने के कारण गाय सड़क पर ही गिर गई और वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

इस दौरान लगभग 7:30 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी का वाहन उसी रास्ते से गुजर रहा था। उनकी नजर सड़क पर गिरी पड़ी गाय पर पड़ी। बिना समय गंवाए उन्होंने अपने वाहन को रुकवाया और खुद ही गाय की मदद के लिए आगे बढ़े।अति पुलिस अधीक्षक ने मौके पर वेटनरी डॉक्टर को बुलाया और गाय का इलाज कराया। डॉक्टरों की तत्परता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की मानवीयता की बदौलत गाय को तुरंत उपचार मिला और उसकी हालत में सुधार आया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी की पहल ने न सिर्फ एक घायल जानवर को बचाया, बल्कि समाज के लिए एक आदर्श उदाहरण भी पेश किया है। उनकी इस मानवीयता और सेवा भावना की सराहना पूरे शहर में की जा रही है। यह घटना साबित करती है कि इंसानियत आज भी जिंदा है और सही समय पर सही कदम उठाने से किसी की जान बचाई जा सकती है।इस दौरान एडिशनल एसपी के साथ रीडर मुकेश झा सिटी कोतवाली के पुलिसकर्मी एवं आम लोगों ने भी सहयोग किया।

Advertisement

RO NO.- 13229/20

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh7 hours ago

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

IMG 20250606 WA0008
Chhattisgarh2 days ago

*राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…*

IMG 20250611 WA0021
Jashpur3 days ago

*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन, 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग……..*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh10 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*