Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Jashpur

*वोट डालने के बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता ने किया बड़ा दावा, कहा कि दोपहर तक के रुझान ने ही बता दिया है कि इस चुनाव में…..*

Published

on

IMG 20240507 WA0031

जशपुरनगर। यहां लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग चल रही है। जशपुर जिला रायगढ़ लोकसभा के अन्तर्गत आता है। मंगलवार की सुबह जशपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष राजू गुप्ता ने अपने पोलिंग बूथ पहुंचकर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने ग्राउंड जीरो से खास बातचीत की और दावा किया कि इस बार रायगढ़ लोकसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी रिकार्ड मतों से जीत रही है। श्री गुप्ता ने कहा कि दोपहर 12 बजे तक जशपुर जिले में मतदान का प्रतिशत 42 तक पहुंच गया था, जो संभवतः पूरे प्रदेश में सबसे अधिक था। वोटरों के इस उत्साह से ही पता चल रहा है कि मतदाताओं का रुझान भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जी जैसा चमत्कारिक नेतृत्व केंद्र में है और विष्णुदेव साय का सुशासन प्रदेश में चल रहा है। ऐसे में भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर जीत रही है और देश में 400 सीटों के पार जा रही है। नगर पालिका उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि आज लोकतंत्र का महापर्व है, इसमें हिस्सा लें और अधिक से अधिक मतदान करें। साथ ही औरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

*भाजपा और मोदी जी के प्रति बढ़ा है रुझान*

श्री गुप्ता ने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बढ़ा है। उनके 10 साल के काम को लेकर लोगों का विश्वास बढ़ा है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास करने का प्रयास किया है। यही कारण है कि भाजपा इस बार भी प्रचंड बहुमत से केंद्र में सरकार बनाने जा रही है।

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh3 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement