IMG 20260530 WA0001

*ग्रामीण स्तर पर ही मिलेगा उच्च शिक्षा का लाभ, 4.65 करोड़ से सन्ना में बनेगा कॉलेज, हुआ भूमि पूजन*

जशपुर/सन्ना. छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर एवं उप संभाग बगीचा के तत्वावधान में बुधवार को शासकीय नवीन महाविद्यालय सन्ना के भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शासन द्वारा ₹465.82 लाख (लगभग 4.65 करोड़ रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सर्वसुविधायुक्त नवीन भवन के निर्माण से जशपुर के सुदूर आदिवासी एवं ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की बेहतर और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।
​शिक्षा ही समाज की उन्नति का सबसे सशक्त माध्यम: विधायक
​कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जशपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने विधि-विधान से भूमिपूजन व शिलापट्ट का अनावरण किया। अपने मुख्य आतिथ्य संबोधन में विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की उन्नति का सबसे सशक्त माध्यम है। सन्ना क्षेत्र में महाविद्यालय का अपना स्वतंत्र भवन बनने से स्थानीय विद्यार्थियों को एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएँ मिलेंगी। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।
*​गरिमामय समारोह में ये रहे उपस्थित*
​समारोह की अध्यक्षता व विशिष्ट आतिथ्य छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल एवं खादी ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा राय ने किया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में इस निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा एवं ग्राम पंचायत सन्ना के सरपंच अरविंद कुजूर उपस्थित रहे।
*​समय-सीमा और गुणवत्ता पर विशेष जोर*
​भूमिपूजन के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि भवन निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी सत्रों में विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
​इस अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय सन्ना के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र, सभी सहायक प्राध्यापकगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, भारी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक विजेंद्र भगत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->