Chhattisgarh
*बिग ब्रेकिंग:– नहीं रहे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी प्राण शंकर मिश्र , जशपुर में शोक की लहर……..…*
Published
3 years agoon
By
Rakesh Guptaजशपुरनगर। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी जशपुर निवासी प्राण शंकर मिश्र का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वे करीब 93 साल के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे अंचल में शोक की लहर फैल गई। वे काफी लंबे समय तक वकालत के पेशे से भी जुड़े रहे।श्री मिश्र ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था।उस दौरान वे छात्र थे। आंदोलन के दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ ब्रिटिश हुकूमत में थाने में ही तिरंगा झंडा फहरा दिया था और उस समय अंग्रेजी सरकार के दरोगा को गांधी टोपी पहनाकर भारत माता की जय कहना पड़ा था। अपने पिता और चाचा के प्रभाव में आकर प्राणशंकर मिश्र भारत छोड़ो आंदोलन में कूद पड़े थे। उनका कार्य क्षेत्र बिहार के रोहतास व अकबरपुर था। उन्होंने वहां के थाने में ही तिरंगा फहराने का फैसला किया। बस, फिर क्या था देशभक्तों की टोली गांधी टोपी पहने नारेबाजी करती हुई थाने पहुंच गई थी। थानेदार ने आंदोलनकारियों को रोका पर आंदोलनकारी कहां मानने वाले थे। बाद में थानेदार भी गांधी टोपी पहनकर भारत माता का जयकारा लगाया। जिसके बाद विद्यार्थियों के समूह ने थाने में तिरंगा लहरा दिया था। आंदोलन में श्री मिश्र को जेल की हवा भी खानी पड़ी।

You may like
ad

a


*Breaking jashpur:- पारिवारिक विवाद में, पोते ने लकड़ी की पीढा से सर में वार कर अपनी दादी की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल….*

*बंगलादेशी घुसपैठियों, अवैध रूप से निवास कर रहे अप्रवासियों तथा बिना वैध दस्तावेजों के रहने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों की पहचान हेतु चलेगा विशेष अभियान, प्रत्येक जिले में होगा स्पेशल टास्क फोर्स का गठन- उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा….*
*सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने वाले नगर पालिका के सीएमओ को राज्य शासन ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित, नगरीय प्रशासन की बड़ी कार्यवाही…..*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
