IMG 20231028 WA0225

*Big Breking jashpur:-बीजेपी नेताओं का पार्टी से मोहभंग,पूर्व सरपंच सहित एक दर्जन लोगों ने थामा कांग्रेस दामन,विधायक रामपुकार सिंह ने गमछा व माल्यार्पण कर किया स्वागत,कांग्रेस में शामिल नेताओं ने लगाया उपेक्षा का आरोप..!*

 

जशपुरनगर:-आसन्न विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा को फिर झटका लगा है.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के कार्यों से प्रभावित होकर एक दर्जन लोगों ने आज शुक्रवार को कोतबा के सेठ गोविंदराम धर्मशाला में कांग्रेस परिवार में शामिल होकर कांग्रेस उम्मीदवार रामपुकार सिंह को भारी मतों से विजयी दिलाने का संकल्प लिया हैं।

IMG 20231028 WA0224

जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा के प्रत्याशी 8 बार विधायक रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक ने कोतबा बागबहार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सभी को जोन सेक्टर व बूथ लेवल का पदभार सौपते हुए चुनावी मैदान में पूरे जोश के साथ उतर कर जन जन तक कांग्रेस सरकार के द्वारा किए कार्यो को मतदाताओं तक पहुचाने व प्रचार प्रसार करने कहा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए रामपुकार सिंह ने कहा कि गांवों के विकास के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की किसान के विकास के लिए जनहितकारी योजनाएं लागू कर किसानों को सीधा लाभ पहुँचाया चाहे वह कर्ज माफी की बात हो या धान खरीदी की सभी मे छत्तीसगढ़ ही नही पूरे देश मे बेहतर योजना आज छत्तीसगढ़ की नरवा गरवा घुरवा बाड़ी है। कांग्रेस की किसान हितकारी योजनाओं से प्रभावित हो कर वर्षों से भाजपा के साथ रहे पूर्व सरपंच महेश पैंकरा आज प्रभावित होकर विधिवत कांग्रेस पार्टी ज्वाईन की है हम सबी इनका स्वागत करते है।कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पार्टी के हित में जीत का परचम लहराएंगे। चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। इसके लिए पंचायत से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक समय-समय पर होगी। सभी को दिए प्रभार के मुताबिक पार्टी हित में कार्य करे। शुक्रवार को सेठ गोविन्दराम धर्मशाला में आयोजित हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान 10 नागरिकों को ससम्मान कांग्रेस प्रवेश कराया गया। जिसमें भाजपा के साथ रहे बनगांव (के) के पूर्व सरपंच महेश पैंकरा,अर्जुन पैंकरा,अजित सिंह ठाकुर,मनमोहन यादव, नकुल सिदार,बालकी खूंटे,समय नाथ महेश्वरी,रोशन सोनी,पंकज राय,विकाश सोनी सहित अन्य लोग शामिल हुये।महेश पैंकरा व अर्जुन पैंकरा ने बताया कि पार्टी छोड़ने के पीछे पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी को वजह बताया है कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा बागबहार के अध्यक्ष पूनम पैंकरा,सहित कांग्रेस के स्थानीय नेतागणों में सुरेश अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल, सुश्री रत्ना पैंकरा, सुकृत सिंह सिदार, वीरेन्द्र एक्का, सुमित शर्मा, सुनील शर्मा,अरुण जांगड़े,पंकज शर्मा,अहिल्या केरकेट्टा,सुनीता चौहान,संदीप कुजूर, सुबल पैंकरा, आकाश मित्तल,ललित शर्मा,सुजाता कुल्लू,मुरली यादव,जगन्नाथ गुप्ता, रवि शर्मा,मोहन सिंह सिदार,अमन शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी का गमछा पहनाकर रामपुकार सिंह ने सम्मानित किया है।

-->