Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Chhattisgarh

*big breaking jashpur:- लापरवाह लोदाम चौकी प्रभारी पर गिरी निलंबन की गाज,कुनकुरी थाना प्रभारी को मिला पुरुस्कार, आईजी रामगोपाल गर्ग ने पहले प्रवास पर दिखाई सख्ती…………*

Published

on

IMG 20221215 WA0159

 

जशपुरनगर। कार्यभार सम्हालने के बाद पहली बार,जिले के प्रवास पर सरगुजा संभाग के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने लापरवाही बरतने पर लोदाम चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक आभाष मिंज को निलंबित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर बेहतर कार्य के लिए कुनकुरी के थाना प्रभारी भास्कर शर्मा को नगद राशि से पुरस्कृत किया है। आईजी गर्ग,बुधवार को जशपुर पहुंचे थे। पहले दिन उन्होनें अंर्तराज्यी समन्वय समिति की बैठक लेने के साथ झारखंड की सीमा पर स्थित नीमगांव में विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुए था।

IMG 20221215 WA0158

प्रवास के दूसरे दिन,गुरूवार को पुलिस अधिक्षक कार्यालय, थाना सिटी कोतवाली,रक्षित केन्द्र जशपुर और पुलिस कैंटीन का निरीक्षण किया गया। आई जी गर्ग ने पुलिस अधिकारियों और थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में आईजी ने अधिकारियों व प्रभारियों को लंबित प्रकरणों को समयावधि में निराकृत करने के साथ जन सामान्य में पुलिस की छवि को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए किसी भी घटना और दुर्घटना व अपराध की सूचना लेकर कोई लेकर आने वाले आवेदक की तत्काल सुनवाई करने का निर्देश दिया। मामला,दूसरे थाना क्षेत्र होने पर,अपराध शून्य में दर्ज कर,डायरी संबंधित थाने को भेजने का सख्त निर्देश दिया। आईजी गर्ग ने पुलिस अधिकारियों को चिटफंड ,चोरी, नकबजनी के मामले में गंभीरतापूर्वक आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के साथ सड़क दुर्घटना पर रोक के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। आईजी ने पुलिस व्यवस्था ठीक करने के लिए बीट प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया। अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चौकी लोदाम का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान चौकी प्रभारी लोदाम आभाष मिंज द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के लिए पुलिस अधीक्षक जशपुर को निर्देश दिया। आईजी ने झारखंड राज्य के सीमावर्ती ग्राम माझाटोली, कोन्दरा, मोकरा का भ्रमण कर पुलिस चौकी आरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। कुनकुरी थाना के निरीक्षण के दौरान अच्छा कार्य पाए जाने पर उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया, इस दौरान उनके द्वारा अधिकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।

Advertisement

RO-12884/2

RO- 12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh3 weeks ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement