Connect with us
ad

Chhattisgarh

*मोर आवास मोर अधिकार अभियान को लेकर भाजपा चला रही अभियान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना,कहा प्रदेश के लाखों लोगों के नहीं बने पीएम आवास………………*

Published

on

1 orig 2 1

जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलता को लेकर भाजपा प्रदेशव्यापी आंदोलन करने जा रही है,जिसको लेकर जिले के सभी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक आयोजित कर ग्राम पंचायत स्तर में कार्यक्रम आयोजित कर रूपरेखा तैयार की जा रही है,साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों से उनका हक दिलाने उनसे आवेदन पत्र भराया जा रहा है।गुरुवार को जिले के पंडरीपानी में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।इस मौके पर कुमार आर्य प्रताप सिंह जूदेव,पूर्व विधायक रोहित साय,जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव,भरत सिंह मौजूद रहे।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधते हुए कहा की पूरे प्रदेश भर में भूपेश बघेल की सरकार की उदासीनता की वजह से लाखों गरीब परिवार के स्वीकृत हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने कहा की गरीबों को उनका प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए भाजपा के एक एक कार्यकर्ता उनसे आवेदन पत्र भरा कर बड़ी आंदोलन करने जा रही है। पूर्व विधायक रोहित साय ने अपने संबोधन में कहा की कांग्रेस सरकार की विफलता को जन जन तक पहुंचा कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है।जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयार बैठी है।जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा की कांग्रेस सरकार की लापरवाही की वजह से आज जिले के 93 हजार स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीब परिवार को नही मिल पा रहा है।राज्य की कांग्रेस सरकार ने राज्यांश की राशि नही दे पाने की वजह से प्रदेश के लाखों गरीबों को पीएम आवास योजना का लाभ से वंचित हो गए हैं।वही मोर आवास मोर अधिकार के मंडल प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अ. ज.जा.मोर्चा वेद प्रकाश भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने पंचायत के कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जा कर प्रदेश के इस भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार विफलताओं के बारे में बताना है,प्रधानमंत्री आवास का सपना साकार करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता गरीबों के साथ खड़ी है ,जिसको लेकर एक बड़ी आंदोलन भी करने जा रही है, और आगामी आंदोलन में शामिल होने का उन्हें निमंत्रण भी देना है।जिला मंत्री सुनिति भोय,मंडल अध्यक्ष देवशरण साय ,मोर आवास मोर अधिकार सह प्रभारी सुरेश साय ,तेजस्वरी सिंह ,घूरन राम,भाजपा मंडल महामंत्री केशव यादव,नंदलाल यादव,मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण प्रताप सिंह,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक चौहान , किसान मोर्चा अध्यक्ष फ़ते सिंह ,अ ज जा मोर्चा अध्यक्ष शिव कुमार साय, चम्पावती सिंह,प्रियम पैकरा,त्रिलोक परहा जी, राकेश सिंह,पारस साय, सुनील गुप्ता,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शिवा गुप्ता,प्रकाश चौहान ,धर्मेंद्र मिश्रा ,कमल यादव,राणा प्रताप बंजारा ,रवि नायक ,रतवा गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh6 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*