Connect with us

ad

Jashpur

*big breking jashpur:–कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने किया यहां के बीआरसी को निलंबित, जांच प्रतिवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए जाने पर गिरी गाज………..*

Published

on

IMG 20221023 WA0136

 

जशपुरनगर। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर विकास खंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक कृष्ण कुमार राठौर को किया निलंबित कर दिया है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बगीचा के 21 नये संकुलों में आये कार्यालयीन व्यय की राशि का अनियमितता गबन एवं भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा सरगुजा संभाग अंबिकापुर छ0ग0 के 03 सदस्यीय जांच दल द्वारा जांच प्रतिवेदन दिनांक 13. 09.2022 में अभिमत दिया गया है कि श्री कृष्ण कुमार राठौर, विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक (संविदा), विकासखंड स्त्रोत केन्द्र कार्यालय बगीचा द्वारा अनुदान राशि प्रति संकुल रु. 40,000 / – के मान से 21 संकुलों द्वारा कुल आहरित राशि 8,40,000/- ( आठ लाख चालीस हजार रूपये मात्र) का बिना सामग्री क्रय एवं बिना फर्म को भुगतान किये फर्म के 02 बिल अनुसार राशि भुगतान की पावती लेकर शासकीय राशि का बंदरबाट करते हुए गबन किया जाना पाया गया साथ ही शासकीय राशि का आहरण कर गबन करने में आंशिक सहयोगी पाया गया। कृष्ण कुमार राठौर, विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक (संविदा), विकासखंड स्त्रोत केन्द्र कार्यालय बगीचा का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है।कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, राजीव गांधी प्राथमिक शिक्षा मिशन, जिला – रायगढ़ (म.प्र.) के आदेश क्र / 728 / डी.पी.ई.पी./स्था. / 62ए/96 रायगढ़ दिनांक 24.09.1996 के तहत आपकी नियुक्ति विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक (संविदा) पद पर की गई है। नियुक्ति आदेश शर्तों के कंडिका क्र- 02 के अंतर्गत आपकी नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी हैं तथा बिना किसी कारण एवं सूचना के किसी भी समय नियुक्ति आदेश निरस्त की जा सकती है।कार्यालयीन पत्र क्र / 5311 / शिकायत / शिक्षा / 2022-23 जशपुर दिनांक 17.10.2022 के द्वारा आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था जिसके परिपालन में आपके द्वारा लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया किन्तु स्पष्टीकरण समाधानकारक नही पाया गया।अतएव श्री कृष्ण कुमार राठौर, विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक (संविदा), विकासखंड स्त्रोत केन्द्र कार्यालय बगीचा को राशि के गबन करने में वित्तीय अनियमितता का दोषी पाये जाने के कारण नियुक्ति आदेश में उल्लेखित कंडिका क्र 02 के आधार पर विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक (संविदा) पद से पृथक किया जाता है।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Advertisement

ad

Ad

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

IMG 20240726 181308
Crime19 hours ago

*Breaking jashpur:-कुख्यात मवेशी तस्कर जसिम शाह सहित पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार,22 मवेशी जप्त,लोरो घाटी में रात भर रेकी के बाद पुलिस को मिली सफलता,अपराध में संलिप्त 3 लोगों की पतासाजी जारी,जिला पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्यवाही..देखिये वीडियो!*

IMG 20240726 WA0012
Crime21 hours ago

*Breaking jashpur:- हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी,पुलिस ने 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार,आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार,आरोपियों के विरूद्ध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत् की जा रही कार्यवाही……*

IMG 20240726 115327
Chhattisgarh1 day ago

*जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय” ने की बड़ी पहल,प्रसिद्व पर्यटन स्थल “मयाली नेचर कैम्प” स्वदेश दर्शन योजना में शामिल,विकास के लिए “दस करोड़ रूपये” की मिली स्वीकृति…..*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*

Advertisement