IMG 20230626 WA0195

*BigBreking jashpur:-जशपुर के बागबहार पुलिस पर पत्थर और पेट्रोल मशाल से हमला कर घायल करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,वारंटी आरोपी ने पुलिस पर पत्थर व पेट्रोल रूपी मशाल से किया था हमला,हमले में ASI गंभीर..!*

 

जशपुरनगर:- जमानत पर चल रहे आरोपी वारन्टी को पकड़ने गए बागबहार पुलिस पर हमला कर दिया था.हमले में बागबहार थाने में पदस्थ ASI जीवनाथ गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हालांकि बागबहार और कोतबा पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना 19 जून 2023 को बताई जा रही है।

IMG 20230626 WA0069
जानकारी के अनुसार बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव जमचट्टा के आरोपी लघु राम तिर्की न्यायालय से किसी मामले में जमानत पर चल रहा था.आरोपी के द्वारा जमानत में चलने के बाद भी न्यायालय में पेशी नही जा रहा था.जिसे बागबहार पुलिस द्वारा नोटिस तामील करने गए हुए थे.

आरोपी ने पुलिसकर्मियों को देखकर आग बबूला हो गया और अचानक से पत्थर और पेट्रोल मशाल से हमला कर दिया इस हमले में एएसआई जीवनाथ गिरी सहित अन्य दर्जनों ग्रामीण घायल हो गए थे।

IMG 20230626 WA0071

बरहाल बागबहार और कोतबा पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही में आरोपी को पकड़ लिया गया है।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर रही है।

-->