जशपुरनगर:- जमानत पर चल रहे आरोपी वारन्टी को पकड़ने गए बागबहार पुलिस पर हमला कर दिया था.हमले में बागबहार थाने में पदस्थ ASI जीवनाथ गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हालांकि बागबहार और कोतबा पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना 19 जून 2023 को बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव जमचट्टा के आरोपी लघु राम तिर्की न्यायालय से किसी मामले में जमानत पर चल रहा था.आरोपी के द्वारा जमानत में चलने के बाद भी न्यायालय में पेशी नही जा रहा था.जिसे बागबहार पुलिस द्वारा नोटिस तामील करने गए हुए थे.
आरोपी ने पुलिसकर्मियों को देखकर आग बबूला हो गया और अचानक से पत्थर और पेट्रोल मशाल से हमला कर दिया इस हमले में एएसआई जीवनाथ गिरी सहित अन्य दर्जनों ग्रामीण घायल हो गए थे।

बरहाल बागबहार और कोतबा पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही में आरोपी को पकड़ लिया गया है।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर रही है।
