Connect with us
ad

Jashpur

*भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया अपना 58 वां जन्मदिन, प्रदेश भर के दिग्गज नेता सहित कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़, इस तरह से मनाया गया उनका जन्मदिन……………..*

Published

on

 

 

 

कांसाबेल। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सोमवार को अपना 58 वा जन्मदिन अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने निवास बगिया में धूमधाम से मनाया।सोमवार की सुबह से ही श्री साय को बधाई देने उनके निवास बगिया में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, सुबह 11 बजे से श्री सत्यनारायण कथा का श्रवण करने पश्चात दोपहर में परिवार के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाएं,वही सर्वप्रथम उनकी माता श्रीमती जसमनी देवी ने अपने लाडले विष्णुदेव साय को तिलक चंदन लगाकर आरती उतारते हुए उन्हें शुभकामना दी,साथ ही श्री साय ने केक काटकर उनका आशीर्वाद लिया।इस मौके पर प्रदेश के दिग्गज नेता पवन साय,नंदकुमार साय,गोमती साय,संयोगिता सिंह जूदेव,रामप्रताप सिंह,गणेश राम भगत,कृष्ण कुमार राय,रायमुनि भगत,यशप्रताप सिंह जूदेव,शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,उपेंद्र यादव,रोहित साय सहित बड़ी संख्या में जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

 

सरपंच से लेकर विधायक ,सांसद से केंद्रीय राज्यमंत्री , प्रदेशाध्यक्ष तक की सफर

जशपुर जिले के एक आदिवासी किसान परिवार में 21 फरवरी 1964 को एक ऐसे सपूत का जन्म हुआ जिसने सरपंच से लेकर विधानसभा,लोकसभा से होकर केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा के तीसरी बार फिर प्रदेशाध्यक्ष का कमान मिली है।भाजपा द्वारा तीसरी बार उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया जाना उनकी राजनैतिक योग्यता,प्रतिब्धता,सामाजिक स्वीकार्यता एवं कुशल नेतृत्व कर्ता को प्रदर्शित करता है।जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील अंतर्गत बगिया गांव में सरदार बुधनाथ साय के पुत्र श्री रामप्रसाद साय को प्रथम पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई,दादा सरदार बुधनाथ साय ने अपने पोते का नाम रखा विष्णुदेव साय।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय देश में ऐसे गिने चुने राजनेताओं में से एक हैं जिन्हे गांव की पंचायत से लेकर विधानसभा एवं लोकसभा में निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में आम जनता का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य प्राप्त है। विष्णुदेव साय को महज 26 वर्ष की आयु में पहली बार स्व कुमार दिलीप सिंह जूदेव एवं उनके राजनीतिक गुरु कहे जाने वाले स्व देवकी महाराज ने उन्हें 1990 में राजनीतिक करियर के मैदान में उतारते हुए तपकरा विधानसभा से विधायक चुनाव लड़ाया जिसमें उन्हें भारी बहुमत से जीत मिली ,इसे उनका सौभाग्य ही कह सकते हैं की मात्र तीन साल के कार्यकाल में उन्हें दूसरी बार विधायक बनने का पुनः अवसर प्राप्त हो गया,और वर्ष 1993 में मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव हुए जिसमे लगातार दूसरी बार तपकरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक निर्वाचित हुए।इसके बाद 1999 के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने का अवसर मिला,वर्ष 1999 में रायगढ़ संसदीय क्षेत्र सांसद निर्वाचित हुए विष्णुदेव साय ने लगातार चार बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया,उन्होंने इस राजनीतिक सफर में प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का भी बखूबी निर्वहन किया। वहीं चौथीं बार 2014 के लोकसभा चुनाव जीतकर नरेंद्र मोदी के मंत्री मंडल में कैबिनेट राज्यमंत्री के रूप में शामिल हुए।उसके बाद फिर से उन्हें वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करने का अवसर मिला है।

Advertisement

RO NO- 12884/2

RO- 12884/2

RO-12884/2

Demo ad

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250119 WA0016 scaled
Jashpur11 hours ago

*जशपुर हेल्थ प्रीमियम लीग का आयोजन, जिला अस्पताल की टीम बनी सिरमौर,51000 हजार नगद एवं ट्रॉफी पुरुस्कार के साथ खिताब किया अपने नाम,जिले में खेल के साथ स्वास्थ्य के प्रति उत्साह बढ़ाने का किया काम..!*

IMG 20250119 WA0005
Jashpur14 hours ago

*त्रि –पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी को लेकर मंडल की बड़ी बैठक, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल, एकजुटता पर दिया गया जोर…….*

IMG 20250118 WA0008 scaled
Jashpur1 day ago

*कलेक्टर ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की तैयारी के संबंध में नोडल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, कोई भी अधिकारी और कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेगा, कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश, चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए किसी भी प्रकार की बहाने बाजी नहीं चलेगी…*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh5 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*