Connect with us

Slide 1
Slide 2

Chhattisgarh

*आरक्षण विवाद पर भाजपा का आंदोलन तेज, प्रदेशव्यापी चक्का जाम कर जताई विरोध, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कांग्रेस सरकार की लापरवाही से घटा आरक्षण का प्रतिशत……………*

Published

on

IMG 20221109 WA0030

जशपुरनगर।छत्‍तीसगढ़ में आदिवासी आरक्षण के मुद्दे को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है।आदिवासी आरक्षण के मुद्दे को लेकर छत्‍तीसगढ़ भाजपा आज प्रदेशव्‍यापी प्रदर्शन और चक्‍का जामकर विरोध जताई।अनुसूचित जनजाति के 32 प्रतिशत आरक्षण को घटाकर 20 प्रतिशत करने को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा अजजा मोर्चा के नेतृत्व में चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत भाजपा ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।आज यहां जशपुर विधानसभा के बगीचा तहसील चौक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व विधायक शिवशंकर साय पैंकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,डीडीसी सालिक साय, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित नागेश की उपस्थिति मे चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया गया।भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने धरना प्रदर्शन करते हुए संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार की लापरवाही के कारण आदिवासियों का आरक्षण 32प्रतिशत से घटाकर 20प्रतिशत कर दिया गया। आरक्षण को लेकर सरकार ने आदिवासियों को धोखा दिया। कांग्रेस ने आरक्षण का विरोध करने वाले व्यक्ति को निगम मंडल मे पद देकर उपकृत किया है। सरकार के खिलाफ यह आंदोलन सदन से सड़क के साथ साथ घर घर लेकर जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तबादला उद्योग चला रही है। सरकार ने निर्वाचित सहकारी समितियों के स्थान पर कांग्रेस के पदाधिकारियों का मनोनयन कर सहकारिता का मखौल उड़ाया जा रहा है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि विगत सितम्बर 2022 को माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर से छ.ग. लोक सेवा आरक्षण संशोधन अधिनियम 2012 को कांग्रेस की इस प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण अपास्त घोषित कर दिया है।उच्च न्यायालय के इस निर्णय से प्रदेश के जनजाति वर्ग में राज्य सरकार के प्रति भारी आक्रोश है।इस विषय को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा जशपुर जिले के समस्त जनजाति समाज के लोग भारी संख्या में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के खिलाफ तहसील चौक बगीचा में विरोध प्रदर्शन, चक्काजाम और रैली निकाल आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।सुनील गुप्ता ने आगे कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आदिवासियों एवं गरीबों का भक्षण करने वाली सरकार है,इस सरकार ने हाथों में गंगा जल लेकर झूठी कसम खाई है और प्रदेशवासियों के साथ छल किया है।कांग्रेस की सरकार ने हर तरफ डाका डाला है जिसमें न सिर्फ आदिवासियों का हक मारा गया बल्कि गरीबों के लिये केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्य शामिल हैं,जिसके लाभ से आज राज्य वासी वंचित हैं। कांग्रेस की सरकार में सभी योजनाओं में भ्रस्टाचार,गबन व अनियमितताओं में बढ़ोत्तरी हुआ है। ऐसे भ्रस्ट सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है।जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा कि कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने आरक्षण मे कटौती के खिलाफ सरकार के सामने कभी आवाज नही उठाई। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले के तीनों कांग्रेसी विधायकों ने आजतक मुख्यमंत्री से इसकी चर्चा नही की। आरक्षण कटौती के कारण अजजा वर्ग को नौकरियों मे नुकसान हो रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता की मलाई खानेवाले लोग आदिवासियों की आवाज नही उठा रहे हैं।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को डीडीसी सालिक साय ने भी अपने संबोधन में आदिवासी आरक्षण की प्रतिशत घटाए जाने पर कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे,उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लापरवाही के कारण आदिवासियों के आरक्षण प्रतिशत में कटौती है,जिसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है,डीडीसी गेंदबिहारी सिंह, गोविंद राम भगत, राजकपूर भगत सहित अन्य ने संबोधित करते हुए भूपेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला। उक्त विषय की जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि चक्का जाम कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित साय,डीडीसी सालिक साय, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, कृपा शंकर भगत,रीना बरला, शांति भगत, सावित्री निकुंज, रजनी प्रधान, प्रतिमा भगत, रीना यादव, मुक्ता यादव, श्यामलाल भगत, हरिशंकर यादव, सलोने मिश्रा, केशव यादव, हरीश कुमार, शारदा प्रधान, त्रिलोचन यादव, बालकृष्ण चौहान सहित बड़ी संख्या मे भाजपा व अजजा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20210604 WA0210
Chhattisgarh5 hours ago

*नाम “ऋतिक” अर्थात साहसी और कर रहा था ऐसा काम कि शर्म आ जाए, मयाली में चल रहे शिव महापुराण आयोजन वह क्या कर रहा था कांड,पढ़िए पूरी ख़बर कि पुलिस ने क्या की करवाई…*

InShot 20250324 174254033
Chhattisgarh5 hours ago

*जो भी भक्त शिव महापुराण की कथा मन से सुनता है भोले बाबा अपने भक्तों का कल्याण अवश्य करते हैं–पंडित श्री प्रदीप मिश्रा, कथा के चौथे दिन प्रभु श्री राम और पांडवों के वनवास काल के समय शिव भक्ति का वर्णन किया…*

InShot 20250323 210621358
Chhattisgarh1 day ago

*देव हो या मानव जिसने भी इस लोक में जन्म लिया उन्हें सुख के साथ दुख भी झेलना पड़ेगाः पंडित प्रदीप मिश्रा, महा शिवपुराण कथा दुख को सहन करने की देती है शक्ति, विजय आदित्य सिंह जूदेव की अगुवाई में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं ने सुनी शिव महापुराण कथा…*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh7 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*