Connect with us
ad

Jashpur

*”मोर आवास मोर अधिकार” अभियान कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के “राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विष्णुदेव साय”,कांग्रेस की प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर साधा निशाना, कहा 36 वादे में एक भी वादा पूरा करने का दे प्रमाण, राजनीति से ले लूंगा सन्यास…………..*

Published

on

IMG 20221221 WA0168

 

 

जशपुरनगर।नक्सल प्रभावित बस्तर इलाकों के पांच दिवसीय दौरे से लौटे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विष्णुदेव साय का अक्रामक तेवर देखने को मिल रहा है।बुधवार को मोर आवास मोर अधिकार अभियान कार्यक्रम के तहत जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के लोधमा गांव पहुंचे।कार्यक्रम के दौरान श्री साय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस ने चुनावी वादा करते हुए घोषणा पत्र में 36 वादे किया था,लेकिन इन 36 वादे में एक भी वादा अगर शत प्रतिशत पूरा हुआ है तो,प्रमाण लाकर दे दें तो राजनीति से संन्यास ले लेने का बड़ा दावा दिया है।जिले भर में इन दिनों जिला भाजपा के दिशा निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर मोर आवास मोर अधिकार अभियान कार्यक्रम आयोजित प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साध रहे हैं।भाजपा के भरत सिंह ने बताया की मोर आवास मोर अधिकार अभियान कार्यक्रम चलाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक बड़ी आंदोलन करने जा रही है।इस अभियान के तहत जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता सभी मंडल में बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास से वंचित हितग्राहियों से मुलाकात कर उनका अधिकार दिलाने आवेदन पत्र भरवाया जा रहा है।साथ ही इस अभियान के तहत बड़ी आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई है, जिसमें शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भी उन्हें दिया जा रहा है।

कांग्रेस सरकार की उदासीनता से प्रदेश में लाखों गरीबों के नहीं बने पक्के मकान – विष्णुदेव साय

लोधमा में मोर आवास मोर अधिकार अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को बताते हुए कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाया।श्री साय ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उदासीनता के कारण आज गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ से वंचित रह गए हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए श्री साय ने कहा की कांग्रेस सरकार की उदासीनता की वजह से जिले के 93 हजार,एवं प्रदेश में लाखों गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से वंचित हो गए।जिसका खामियाजा कांग्रेस सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।श्री साय ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है की सभी कच्चे मकान पक्के मकान में बदल जाय और आवासहिनों को सिर ढकने आवास मिल जाय हम सभी उनके सपनों को पूरा करना है,जिसको लेकर मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत गांव गांव जाकर उनका अधिकार दिलाने के लिए एक एक भाजपा कार्यकर्ता गरीबों की आवाज बन कर पुरे प्रदेश में इस अभियान के तहत आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करेगी।इस मौके पर सुनील राय ,गौतम राय, परमानंद राम,गीता सिंह,रंजित राम,मंजू भगत,कहमत राम,कैलाश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh8 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime3 weeks ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*