Connect with us

Slide 1
Slide 2

Jashpur

*कांग्रेस की चुनावी घोषणा पत्र को भाजयुमो ने उन्हें कराया याद, कहा एक भी वादे नहीं हुए पूरे, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले भर में सड़कों की खस्ताहाल को लेकर भाजयुमो करेगी पदयात्रा………………*

Published

on

IMG 20221006 WA0061

 

जशपुरनगर। गुरुवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं की अहम बैठक भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के निवास बगिया में संपन्न हुई।बैठक में शामिल हुए भाजयुमो कार्यकताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया,साथ ही बैठक में जिले के तीनों विधान सभा में खराब सड़कों के लिए भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा कर हस्ताक्षर अभियान चलाने के रूपरेखा तैयार कर रूट प्लान तय किया गया है। जिसमे जिले के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे इससे पहले बैठक का शुभारंभ भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय,जिलाध्यक्ष रोहित साय,महामंत्री सुनील गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य सालिक साय,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन शर्मा ,प्रदेश कार्यसमिति नितिन राय,ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह जिला उपाध्यक्ष द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के जिला महामंत्री अवधेश गुप्ता ने किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश सरकार को जमकर निशाना साधा।श्री साय ने कहा की कांग्रेस के कार्यकर्ता पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे की 4 साल सत्ता में रहे प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता के लिए कितना विकास किया।श्री साय ने कहा की प्रदेश में बैठी कांग्रेस की सरकार केवल केंद्र सरकार की योजनाओं के भरोसे वाहवाही लूटने में लगी है।उन्होंने कहा की सड़क के नाम पर राजनीति करने वाले कांग्रेस सरकार को शर्म तक नहीं आती है,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले में सड़कों की निर्माण के लिए 1400 करोड़ रुपए की स्वीकृति दिलाई,और पत्थलगांव से कांसाबेल एवं कुनकुरी से लोदाम तक सड़क निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुकी है,वही कांसाबेल से कुनकुरी तक 26 किलोमीटर में सड़क निर्माण के लिए भी पुनः टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है,और जल्द ही इस सड़क मार्ग में निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।श्री साय ने प्रदेश सरकार से राज्य की सड़क की हालात को लेकर जमकर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सड़को की हालात को लेकर किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं है।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित साय ने अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा,कहा प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है तब से भ्रटाचार चरम सीमा पर पहुंच गई,लोक लुभावन वादे कर सत्ता में बैठी कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंक कर जिले के तीनों सीटों में भाजपा का परचम फहराना है। बैठक में डीडीसी सालिक साय ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की विफलताओं को विस्तार पूर्वक बताते हुए केंद्र की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने की अपील की।श्री साय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश की जनता को ठगना आने वाले विधानसभा चुनाव में महंगा पड़ेगा,आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को यहां की जनता मजा चखायेगी।जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा की यूवा मोर्चा की टीम द्वारा ,स्टेट हाइवे की दुर्दशा को लेकर पदयात्रा कर अभियान चलाया जायेगा।बिजली बिल,किसानों की धान खरीदी की मुद्दों लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करने बात कही है।आने वाले समय में विधान सभा स्तरीय में स्थानीय मुद्दे को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार किए जा रहे है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितिन राय ने अपने संबोधन में कहा की जशपुर जिले की पहचान भाजपा युवा मोर्चा की आक्रमता को लेकर जाना जाता है,यही जोश उत्साह के साथ जिले के तीनों विधानसभा सीट में विजय फतेह कर भाजपा की झोली में डाल कर स्व कुमार दिलीप सिंह जूदेव को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव ने बैठक में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर महामंत्री दीपक गुप्ता,मुनेशर केशर,संकेत पैकरा,अंकित बंसल,गणेश जैन,दिनेश प्रसाद, केशव,सुदाम पंडा,गौतम यादव,घनश्याम अग्रवाल,राहुल गुप्ता,भूपेंद्र जायसवाल,शिवम शर्मा,संदीप सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh7 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*