Connect with us
ad

Jashpur

*Breking jashpur:-कर्तब्य निर्वहन में कोताही,स्वास्थ्य विभाग अपर सचिव की कार्यवाही, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक सस्पेंड..!*

Published

on

IMG 20240224 WA0334

 

 

जशपुरनगर 24 फरवरी 2024/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव ने जिला चिकित्सालय जशपुर ई. एन. टी. विशेषज्ञ व प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर. एन. केरकेट्टा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। ई. एन. टी. विशेषज्ञ व प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर. एन. केरकेट्टा द्वारा जिम्मेदार चिकित्सक के पद पर पदस्थ रहते हुए अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती है जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम – 3 का स्पष्ट उल्लंघन है। जिस हेतु राज्य शासन, एतद्द्वारा, डॉ. आर. एन. केरकेट्टा (ई.एन. टी. विशेषज्ञ) प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय जशपुर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है। निलंबन अवधि में डॉ. आर. एन. केरकेट्टा का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, सरगुजा, अंबिकापुर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में डॉ. आर. एन. केरकेट्टा को नियमानुसार मूलभूत नियम 53 के तहत् जीवन निर्वाह
भत्ता की पात्रता होगी।
विदित हो कि जिला चिकित्सालय, जशपुर के मातृ एवं शिशु वार्ड के भू-तल में स्थित दिव्यांग शौचालय के कमोड में 12:30 बजे मृत शिशु पाया गया । मृत शिशु की खबर प्राप्त होने पर अपरान्ह 1:30 बजे सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मौका जांच किया गया तथा सायं 06 बजे अनुविभागीय दण्डाधिकारी जशपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर, नायब तहसीलदार जशपुर एवं थाना प्रभारी जशपुर द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। परन्तु वार्ड के सी.सी.टी. व्ही. के क्रियाशील नहीं होने एवं सुरक्षा गार्ड का ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने के कारण मृत शिशु के परिजनों के संबंध में तत्समय कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। 12 अगस्त 2023 को पूर्वान्ह 10:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई की मृत शिशु जिला चिकित्सालय जशपुर के एम. सी. एच. वार्ड में भर्ती मरीज अनुश्री बरवा पिता श्री विजय बरवा निवासी पुत्रीचौरा बरटोली, जिला जशपुर का है, जिसे बुखार, सर्दी एवं पेट दर्द की शिकायत होने के कारण दिनांक 10 अगस्त 2023 को 11:30 बजे जिला चिकित्सालय जशपुर के एम. सी. एच. वार्ड में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जांच में जिला अस्पताल जशपुर प्रबंधन की कमियां एवं लापरवाही स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई है।

Advertisement

ad

a

Advertisement
Advertisement
Advertisement
IMG 20250520 154054
Chhattisgarh3 hours ago

*विकास की गाथा:-विष्णु के सुशासन से पत्थलगांव लिख रहा विकास की नई गाथा,विधायक गोमती साय के प्रयास लाया रंग,पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा,विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की थी नगर पालिका की घोषणा,मांग पुरा होने पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का जताया आभार..!*

IMG 20250520 WA0009
Crime4 hours ago

*Breaking jashpur:-पड़ोसी राज्य झारखंड से अवैध कोरेक्स का गोरखधंधा करने वाले तीन आरोपी चढ़े जशपुर पुलिस के हत्थे,116 नग प्रतिबंधित कफ सिरफ जप्त,ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही..!*

IMG 20250520 WA0005
Jashpur9 hours ago

*अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक के उपस्थिति में,तीन दिवसीय हिन्दू उरांव महिला समिति का वार्षिक सम्मेलन प्रारंभ..!*

Chhattisgarh4 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh9 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

IMG 20250401 WA0009
Crime2 months ago

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*