Connect with us
ad

Slide 1
Slide 2
Slide 2

Jashpur

*breaking jashpur:- कार्यालयीन व्यय की राशि में अनियमितता गबन एवं भ्रष्टाचार में दोषी पाए जाने पर , यहां के लेखापाल बीआरसी को कलेक्टर ने किया निलंबित………………*

Published

on

IMG 20221023 WA0136

 

जशपुरनगर। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर लेखापाल शैलेष कुमार अम्बसट को किया निलंबित विकासखण्ड बगीचा के 21 नये संकुलों में आये कार्यालयीन व्यय की राशि का अनियमितता गबन एवं भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा सरगुजा संभाग अंबिकापुर छ0ग0 के 03 सदस्यीय जांच दल द्वारा जांच प्रतिवेदन दिनांक 13.09.2022 मे अभिमत दिया गया है कि श्री शैलेष कुमार अम्बस्ट, लेखापाल बी.आर.सी. कार्यालय बगीचा जिला जशपुर द्वारा 13000 /- रिश्वत लेने का दोषी पाया गया। अनुदान राशि प्रति संकुल रू. 40,000/- के मान से 21 संकुलों द्वारा कुल आहरित राशि 8,40,000/- ( आठ लाख चालीस हजार रूपये मात्र) का बिना सामग्री क्रय एवं बिना फर्म को भुगतान किये फर्म के 02 बिल अनुसार राशि भुगतान की पावती लेकर शासकीय राशि का बंदरबाट करते हुए गबन किया जाना पाया गया साथ ही शासकीय राशि का आहरण कर गबन करने में आंशिक सहयोगी पाया गया।

श्री शैलेष कुमार अम्बस्ट, लेखापाल का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है।

अतएव शैलेष कुमार अम्बस्ट, लेखापाल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा उक्त अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर रहेगा।

Advertisement

RO- 12884/2

RO-12884/2

RO- 12884/2

ad

Ad

Ad

Ad

Advertisement
Advertisement
Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

IMG 20240821 WA0000
Chhattisgarh2 months ago

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Advertisement