*BREAKING NEWS: चक्रवाती तूफान का असर! जशपुर जिले के सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित

जशपुर। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के प्रभाव और आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान एवं अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को जशपुर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह छुट्टी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों पर लागू होगी। आदेश कलेक्टर की अनुमति से जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->