Chhattisgarh
*Breking News:- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन पर, अधोसरंचना विकास निधि से नगरीय निकाय, नगरपालिका,नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिये 56.23 करोड़ रुपये आबंटित, पढ़िये खबर जिले के कुनकुरी व पत्थलगांव को कितनी मिली राशि…..!*
Published
5 months agoon
रायपुर,जशपुरनगर 6 मार्च 2024:- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधोसंरचना विकास के लिए प्रदेश के 30 नगरीय निकायों को कुल 56 करोड़ 23 लाख 19 हजार रुपए जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने अधोसंरचना मद से नगरीय निकायों को ये राशि आबंटित की है। विभाग ने राज्य के छह नगर निगमों के लिए 20 करोड़ चार लाख 94 हजार रुपए, चार नगर पालिकाओं के लिए सात करोड़ 61 लाख आठ हजार रुपए और 20 नगर पंचायतों के लिए 28 करोड़ 57 लाख 17 हजार रुपए जारी किए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए रायपुर नगर निगम के लिए 26 लाख रुपए, रिसाली नगर निगम के लिए पांच करोड़ रुपए, बिलासपुर नगर निगम के लिए चार करोड़ छह लाख 96 हजार रुपए, रायगढ़ नगर निगम के लिए एक करोड़ 38 लाख 30 हजार रुपए, अंबिकापुर नगर निगम के लिए दो करोड़ 84 लाख 38 हजार रुपए और चिरमिरी नगर निगम के लिए छह करोड़ 49 लाख 30 हजार रुपए आबंटित किए हैं। विभाग द्वारा अहिवारा नगर पालिका के लिए तीन करोड़ नौ लाख आठ हजार रुपए, बेमेतरा नगर पालिका के लिए दो करोड़ 55 लाख रुपए, सक्ती नगर पालिका के लिए एक करोड़ 87 लाख रुपए एवं मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के लिए दस लाख रुपए की राशि जारी की गई है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने समोदा नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 89 लाख रुपए, टुण्डरा नगर पंचायत के लिए पांच लाख 58 हजार रुपए, फिंगेश्वर नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 56 लाख 56 हजार रुपए, पाटन नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 98 लाख रुपए, डौंडीलोहारा नगर पंचायत के लिए 89 लाख 75 हजार रुपए, गंडई और छुरिया नगर पंचायत के लिए 70-70 लाख रुपए, बोड़ला नगर पंचायत के लिए 40 लाख रुपए और पिपरिया नगर पंचायत के लिए 18 लाख 97 हजार रुपए आबंटित किए हैं। वहीं गीदम नगर पंचायत के लिए तीन करोड़ 24 लाख रुपए, गौरेला नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपए, नया बाराद्वार नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 92 लाख 71 हजार रुपए, शिबरीनारायण नगर पंचायत के लिए 79 लाख रुपए, नवागढ़ (जिला जांजगीर-चांपा) नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 51 लाख 65 हजार रुपए, बरमकेला नगर पंचायत के लिए ढाई करोड़ रुपए, पत्थलगांव नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 25 लाख 42 हजार रुपए, कुनकुरी नगर पंचायत के लिए दो करोड़ 49 लाख 68 हजार रुपए, लखनपुर नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 62 लाख एक हजार रुपए, प्रतापपुर नगर पंचायत के लिए एक करोड़ नौ लाख 84 हजार रुपए तथा झगराखंड नगर पंचायत के लिए दो करोड़ 35 लाख रुपए जारी किए गए हैं।
![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2021/08/gzn-logo.jpg)
You may like
ad
![ad](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_550,h_458/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2024/07/adgzn-15724.jpg)
Ad
![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_682,h_1024/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231228-WA0000-e1703764158335.jpg)
Advertisement
Advertisement
![*Breaking jashpur:-कुख्यात मवेशी तस्कर जसिम शाह सहित पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार,22 मवेशी जप्त,लोरो घाटी में रात भर रेकी के बाद पुलिस को मिली सफलता,अपराध में संलिप्त 3 लोगों की पतासाजी जारी,जिला पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्यवाही..देखिये वीडियो!* 13 IMG 20240726 181308](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_80,h_80/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240726_181308.jpg)
*Breaking jashpur:-कुख्यात मवेशी तस्कर जसिम शाह सहित पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार,22 मवेशी जप्त,लोरो घाटी में रात भर रेकी के बाद पुलिस को मिली सफलता,अपराध में संलिप्त 3 लोगों की पतासाजी जारी,जिला पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्यवाही..देखिये वीडियो!*
![*Breaking jashpur:- हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी,पुलिस ने 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार,आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार,आरोपियों के विरूद्ध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत् की जा रही कार्यवाही......* 14 IMG 20240726 WA0012](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_80,h_80/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240726-WA0012.jpg)
*Breaking jashpur:- हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी,पुलिस ने 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार,आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार,आरोपियों के विरूद्ध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत् की जा रही कार्यवाही……*
![*जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने "मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय" ने की बड़ी पहल,प्रसिद्व पर्यटन स्थल "मयाली नेचर कैम्प" स्वदेश दर्शन योजना में शामिल,विकास के लिए "दस करोड़ रूपये" की मिली स्वीकृति.....* 15 IMG 20240726 115327](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_auto,q_lossy,ret_img,w_80,h_80/https://groundzeroenews.co.in/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240726_115327.jpg)