जशपुरनगर। राज्य शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 में सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं महाविद्यालयों के लिए दशहरा दीपावली शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि घोषित कर दी गई है। अवकाश की घोषणा पर आयुक्त के आदेश से मिली जानकारी के मुताबिक दशहरा अवकाश 3 अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर तक 5 दिनों की होगी। वही दीपावली अवकाश 21 अक्टूबर से 26 नवंबर तक कुल 6 दिन की होगी। इसी प्रकार शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक कुल 6 दिन की होगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिन के अवकाश की घोषणा की गई है।
