Chhattisgarh
*watch video ब्रेकिंग:- युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर एयर एम्बुलेंस विशेष विमान से जशपुर के आगडीह पहुंचा, पार्थिव शरीर आते ही युवा रो पड़े और लगाए जयकारे, आगडीह से विजय विहार के लिए रवाना, दिग्गज भाजपा नेताओं के साथ युवाओं ने इस जज्बे के साथ दी सलामी और बाइक में जयकारे लगाते हुए उसी अंदाज में की अगुआई जब संसदीय सचिव बनकर आये थे जशपुर…….*
Published
4 years agoon
जशपुरनगर। दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर 1 बजकर 14 मिनट बजे जशपुर के आगडीह हवाई पट्टी पर एयर एंबुलेंस से पहुंचा और लगभग 1:30 बजे पार्थिव शरीर के साथ जशपुर विजय विहार के लिए सभी रवाना हुए।
उनके साथ परिजन परिवार के सदस्य भी साथ थे। मुख्य रूप से युद्धवीर के पार्थिव शरीर के साथ धर्मपत्नी श्रीमती संयोगिता और युद्धवीर के साले साहब राजा बाबा साथ में थे। आगडीह हवाई पट्टी पर अपने लाडले युद्धवीर सिंह जूदेव छोटू बाबा की इस रूप में अगुवाई के लिए मान बाबा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, सांसद श्रीमती गोमती साय, संगठन महामंत्री पवन साय, गणेश राम भगत, कृष्ण कुमार राय, श्रीमती रायमुनि भगत, नरेश नंदे, देवधन नायक, दीपक चौहान, ओमप्रकाश सिन्हा, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता,फैजान सर्वर खान,दीपक मिश्रा, सभी पार्षद सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मंडल के सदस्य पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं जशपुर जिला जिला प्रशासन से कलेक्टर महादेव कावरे, एसपी विजय अग्रवाल, एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एंव पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।
आगडीह पहुंचते ही जनसमूह भाव विभोर होकर युद्धवीर के नारे लगाए। सबकी आंखें नम थी और मनोभाव आंखों से उमड़ रहे थे। भाजयुमो के युवा सहित बड़ी संख्या में हर वर्ग के लोग सुबह से ही आगडीह हवाई पट्टी पर पलकें बिछाए इंतजार कर रहा था। युद्धवीर के पार्थिव शरीर को विशेष वाहन जशपुर के एम्बुलेंस में रखा गया, जिसके आगे युवाओं की फौज बाइक में जयकारे लगाकर उसी अंदाज में अगुवाई कर रही है जिस अंदाज में युद्धवीर सिंह जूदेव का तब स्वागत हुआ था। युद्धवीर के पार्थिक शरीर को विजय विहार मुख्यालय लाया जा रहा है, जहां भी बड़ी संख्या में जूदेव समर्थक पहले से मौजूद हैं।

You may like
RO NO.- 13229/20

a

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

*राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…*

*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन, 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग……..*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
