Connect with us

ad

Crime

*breankig jashpur:-झारखंड के नक्सली संगठन का एरिया कमांडर जशपुर में गिरफ्तार, एके 47 और जिंदा कारतूस बरामद, बलरामपुर और जशपुर के साथ झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नक्सलियों की आमद से खड़े हुए पुलिस के कान, पूरे संभाग में सर्चिंग जारी…..*

Published

on

IMG 20240313 WA0260

 

जपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने बुधवार को झारखंड के एरिया कमांडर समेत 6 खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एके-47, जिंदा कारतूस, नक्सली ड्रेस और अन्य सामग्री बरामद किया है। झारखंड से भागकर जशपुर में मजदूर बनकर छुपे थे।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जशपुर और बलरामपुर जिले की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस सरगुजा संभाग में सर्चिग अभियान चला रही है।

*झारखंड पुलिस से मिली थी सूचना*

सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने कहा कि झारखंड पुलिस ने बुधवार की सुबह सूचना दी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी का प्रमुख टुनेश लकड़ा उर्फ रवि अपने साथियों के साथ जशपुर जिले में छिपा हुआ है। इन नक्सलियों के पास घातक हथियार है।

*करमा गांव में दबिश देकर पकड़ा*

पुलिस की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव में दबिश देकर झारखंड के गढ़िया निवासी नक्सली राम लकड़ा (40), ओरगी निवासी रंजीत महतो, टिकैतबंध निवासी हेरमन कुमार गन्नुम, ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बनडेगा निवासी गुलाम शहजादा (21 वर्ष) को पकड़ा।

*मजदूर बनकर रह रहे थे नक्सली*

पुलिस के अनुसार, ये सभी नक्सली हैं, जो झारखंड पुलिस से बचने के लिए यहां मजदूर बनकर रह रहे थे। इसके बाद कुनकुरी में मोहम्मद सद्दाम के मकान में छापेमारी कर तब्बसुम अहमद और टुनेश लकड़ा को गिरफ्तार किया गया।

*बलरामपुर-गढ़वा में सक्रिय था टुनेश, 31 मामले दर्ज*

जेजेएमपी का सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और झारखंड के गढ़वा जिले के सीमा क्षेत्र में सक्रिय था। इसके खिलाफ बलरामपुर में 13 और गढ़वा में 18 अपराध दर्ज हैं। 13 मई 2012 को भी इसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत पर बाहर आ गया था।

*जेल में टुनेश के संपर्क में आया था तब्बसुम*

आरोपी तब्बसुम अहमद (27) झारखंड के पलामू जिले के नेवरी गांव का निवासी है। वह चोरी के एक प्रकरण में अंबिकापुर जेल में बंद था। जेल में ही नक्सली टुनेश के संपर्क में आया था। तब्बसुम अहमद ने ही टुनेश को कुनकुरी के अपने किराए के मकान में शरण दिया था।

*तीन राज्यों की पुलिस रणनीति पर कर रही काम*

सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने कहा कि नक्सल मुक्त हो चुके जशपुर जिले को दोबारा किसी भी कीमत में नक्सल समस्या की चपेट में नहीं आने दिया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ पुलिस पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड की पुलिस के साथ साझा रणनीति के साथ काम कर रही है।

Advertisement

ad

Ad

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

IMG 20240726 181308
Crime15 hours ago

*Breaking jashpur:-कुख्यात मवेशी तस्कर जसिम शाह सहित पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार,22 मवेशी जप्त,लोरो घाटी में रात भर रेकी के बाद पुलिस को मिली सफलता,अपराध में संलिप्त 3 लोगों की पतासाजी जारी,जिला पुलिस अधीक्षक की कड़ी कार्यवाही..देखिये वीडियो!*

IMG 20240726 WA0012
Crime18 hours ago

*Breaking jashpur:- हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी,पुलिस ने 04 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार,आरोपियों को चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार,आरोपियों के विरूद्ध थाना में विभिन्न धाराओं के तहत् की जा रही कार्यवाही……*

IMG 20240726 115327
Chhattisgarh22 hours ago

*जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय” ने की बड़ी पहल,प्रसिद्व पर्यटन स्थल “मयाली नेचर कैम्प” स्वदेश दर्शन योजना में शामिल,विकास के लिए “दस करोड़ रूपये” की मिली स्वीकृति…..*

Chhattisgarh3 years ago

*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

Chhattisgarh3 years ago

*जशपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले शिक्षक के बेटे ने भरी ऊंची उड़ान, CGPSC सिविल सेवा परीक्षा में 24 वां रैंक प्राप्त कर किया जिले को गौरवन्वित, डीएसपी पद पर हुए दोकड़ा के दीपक भगत, गुरुजनों एंव सहपाठियों को दिया सफलता का श्रेय……*

Chhattisgarh3 years ago

*कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासन फिर हुआ अलर्ट, दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा*

Advertisement