Jashpur
*Breking jashpur:-दो अलग-अलग हत्या के मामले में,तीन आरोपी गिरफ्तार,शराब खोरी बना हत्या का कारण,जिले के इस थाने को मिली सफलता..!*
Published
3 years agoon

जशपुरनगर:-शराबखोरी में तीन आरोपियों ने दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगो को मौत के घाट उतार दिया गया।
मामला जिले के कुनकुरी थाने का है.
जानकारी के अनुसार दिनांक 08.10.2022 को थाना कुनकुरी में प्रार्थी आदित्य चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता अरुण चौहान को दिनांक 07.10.2022 को राजू चौहान एवं कोबरा उर्फ राजेश राम के द्वारा बाजार डॉड शिव मंदिर के पास किसी बात को लेकर मारपीट कर जमीन में पटकने से उसके सिर मुंह नाक कान से खून निकला एवं वहां पर बेहोश हो गया जिसे होली क्रास अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया परंतु गंभीर चोट लगने के कारण अंबिकापुर उचित इलाज के लिए लेकर गए जहां पर दिनांक 8/10/ 2022 को प्रातः लगभग 6:00 बजे अरुण चौहान की मृत्यु हो गई जिस पर पुलिस सहायता केंद्र अंबिकापुर के द्वारा मौके पर मर्ग पंचनामा कार्यवाही किया गया एवं थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 207 /22 धारा 302 भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना को अरुण चौहान के पुत्र के द्वारा देखा गया, जिससे उसका एवं अन्य गवाहों का कथन लिया गया जो आरोपियों ने शराब के नशे में उक्त हत्या की घटना को अंजाम देना बताए। आरोपीगण 1-राजू चौहान उम्र 45 निवासी बजारडाड कुनकुरी एवं 2- कोबरा उर्फ राजेश राम उम्र 22 वर्ष तुरी बस्ती कुनकुरी के विरुद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध सबूत पाए जाने पर पाए जाने पर उन्हें आज दिनांक 9/10/ 2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
एक अन्य प्रकरण में लोटा पानी निवासी राजबल राम उम्र 25 के द्वारा अपनी पत्नी चिंरंगो बाई उम्र 32 वर्ष को दिनांक 07.10.2022 को खाना नहीं देने के कारण राजबल राम के द्वारा शराब के नशे में गुस्से में आकर मृतिका चिरंगो बाई को हाथ मुक्का एवं लाठी से मार कर हत्या कर दिया जिस पर से थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 208/22 धारा 302, 201 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी ने घटना घटित कर मृतिका के पहने हुए कपड़े को निकालकर छुपा दिया था जिसे मेमोरेंडम कथन अनुसार जप्त किया गया। घटना के समय दोनो पति पत्नी शराब के नशे में थे जो पति राजबल के द्वारा शराब के नशे में गुस्से में आकर हत्या करना स्वीकार किया गया। गवाहो के कथन एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी राजबल के द्वारा धारा 302, 201 भा.द.वि. का अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे आज दिनांक 09.10.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
थाना कुनकुरी क्षेत्र अंतर्गत उक्त दोनों हत्या की घटना में अत्याधिक शराब पीने के कारण नशे में गुस्सा आने के कारण आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। उक्त घटना में मृतक, मृतिका एवं तीनों आरोपी शराब के नशे में थे।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उ.नि. भास्कर शर्मा, स.उ.नि. मानेश्वर साहनी,प्रधान आरक्षक अरविंद पैकरा, आर. 59 नंदलाल यादव, आर. 178 विनोद तिर्की, आर. 430 जितेन्द्र गुप्ता, 558 तुलसी रात्रे, नगर सै. 150 अजय श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may like
RO NO.- 13229/20

a

*Big breaking:- तहसीलदार संजय राठौर निलंबित, शिकायतकर्ता को मृत दिखाकर किया गया था भूमि का अनुचित नामांतरण, शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सरगुजा संभागायुक्त ने किया सख्त करवाई…*

*राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…*

*श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन, गजानन वेश में महाप्रभु के हुए दर्शन, 108 कलशों से हुआ पवित्र स्नान, लगाया गया 56 भोग……..*
*बिग ब्रेकिंग :- युद्धवीर सिंह जूदेव “छोटू बाबा”,का निधन, छत्तीसगढ़ ने फिर खोया एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व, बेंगलुरु में चल रहा था इलाज, समर्थकों को बड़ा सदमा, कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में पसरा मातम, जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष के बाद दुनिया को कह दिया अलविदा..*

*बिग ब्रेकिंग:- विदेशी नागरिक को भारत में अनुसूचित जनजाति की भूमि क्रय करने का अधिकार नहीं ,बेल्जियम निवासी एच गिट्स के द्वारा फर्जी ढंग से खरीदी गई भूमि को जनजाति के सदस्य वीरेंद्र लकड़ा को वापस करने का ऐतिहासिक निर्णय कलेक्टर जशपुर डा रवि मित्तल ने सुनाया………..*

*Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या,नहाते समय अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में दिया घटना को अंजाम,क्षेत्र भर में फैली सनसनी…*
